भारतीय निर्वाचन आयोग (सोर्स: सोशल मीडिया) 
विधानसभा चुनाव 2026

आचार संहिता उल्लंघन में सीएम शिंदे का जिला अव्वल, ठाणे से मिली 218 शिकायतें

महाराष्ट्र में 15 अक्टूबर को चुनावी कार्यक्रम घोषित होने और आचार संहिता लगने के बाद से 23 अक्टूबर तक आचार संहिता भंग की 1011 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। जांच एजेंसियों की कार्रवाई में अब तक अवैध धन, शराब भी जब्त की है।

आकाश मसने

मुंबई: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहा है तथा उम्मीदवारी अर्ज भरने वाले उम्मीदवारों की संख्या बढ़ रही है। वैसे-वैसे आचार संहिता उल्लंघन की शिकते भी बढ़ती जा रही हैं। हालांकि सीएम चुनाव आयोग की टीम उसी तेजी से शिकायतों का निपटारा भी कर रही है। राज्य चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में 15 अक्टूबर को चुनावी कार्यक्रम घोषित होने और आचार संहिता लगने के बाद से 23 अक्टूबर तक आचार संहिता भंग की 1011 शिकायतें प्राप्त हुई हैं।

महाराष्ट्र में कुल आचार संहिता भंग की 1011 शिकायतें मिली हैं, इनमें सर्वाधिक 218 शिकायतें सूबे के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के ठाणे जिले से प्राप्त हुई हैं। इसके बाद पुणे 214 और मुंबई उपनगर 127 शिकायतों के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं।

चुनाव आयोग ने स्वच्छ, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए जन भागीदारी की अपील की थी। चुनावी आचार संहिता के उल्लंघन को रोकने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक के साथ-साथ राज्य के 288 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 139 सामान्य पर्यवेक्षक, 41 पुलिस पर्यवेक्षक और 71 व्यय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है।

सी-विजिल ऐप पर मिली शिकायतें

इसी तरह चुनाव आयोग ने जनता से 'सी विजिल एप' पर आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत करने की अपील की थी। जिसके बाद बीते 9 दिनों में 1011 शिकायतें 'सी-विजिल' ऐप पर चुनाव आयोग को मिली है। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि इनमें से 98% यानी 995 शिकायतों का निपटारा कर लिया गया है। राज्य में यवतमाल -51, अहमदनगर -39, सोलापुर -39, अमरावती - 32, नागपुर - 29, नांदेड -28, सातारा -25 अन्य प्रमुख जिले हैं, जहां आचार संहिता उल्लंघन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

जब्त की गई 44 करोड़ 80 लाख रुपए की संपत्ति

राज्य सरकार और केंद्र सरकार की विभिन्न जांच एजेंसियों की कार्रवाई में अब तक अवैध धन, शराब, ड्रग्स और कीमती धातुओं आदि के मामले में कुल 44 करोड़ 80 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की गई है।

बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू है। राज्य की 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवबंर को मतदान होगा। वहीं 23 नवंबर मतगणना होगी। इसके लिए चुनाव आयोग और प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज