(डिजाइन फोटो) 
विधानसभा चुनाव 2026

शरद पवार ने सुलझाया MVA के सीट बंटवारे का झगड़ा, विजय वडेट्टीवार ने दिया बड़ा बयान

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को फाइनल करने के लिए महा विकास अघाड़ी के दलों की बीच बातचीत बुधवार को भी हुई, जिसमें शरद पवार गठबंधन के घटक दलों के बीच मतभेदों को सुलझाने में मध्यस्थ की भूमिका निभाई।

आकाश मसने

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए एमवीए ने सीट शेयरिंग का ऐलान कर दिया है। तीनों दल कांग्रेस, एनसीपी (शरदचंद्र पवार) और शिवसेना (यूबीटी) को 85-85 पर समझाैता हो गया है। वहीं बाकी बची सीटों पर गठबधंन के दूसरे साथियों के लिए छोड़ी जा रही है, जिसके लिए उन दलों से बातचीत जारी है। ऐलान से पहले आई गठबंधन के बीच मतभेदों की खबरों पर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि यह मामला सुलझ गया है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को फाइनल करने के लिए महा विकास अघाड़ी के दलों की बीच बातचीत बुधवार को भी हुई, जिसमें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार गठबंधन के घटक दलों के बीच मतभेदों को सुलझाने में मध्यस्थ की भूमिका निभाई।

महाराष्ट्र चुनाव के लिए सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस नेता और विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि "आंकड़ा तय हो गया है। कांग्रेस, एनसीपी (शरद पवार गुट) और शिवसेना (यूबीटी) 85-85 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी और 15 सीटें आंतरिक आदान-प्रदान के लिए हैं। शेष 18 सीटें गठबंधन सहयोगियों के लिए हैं। हम उनके साथ चर्चा करेंगे और उन सीटों पर फैसला करेंगे।"

शरद पवार से की बताचीत

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस के विजय वडेट्टीवार कि महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले और कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोराट ने सीट बंटवारे को लेकर महाविकास अघाड़ी के दलों के बीच मतभेदों को दूर करने के प्रयासों के लिए दक्षिण मुंबई के वाईबी चव्हाण केंद्र में शरद पवार से बातचीत की।

पांच सीट पर हाईकमान करेगा फैसला

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि चार से पांच विधानसभा सीट पर दावेदारी को लेकर बातचीत अब भी जारी है और बुधवार को ही मामला सुलझ जाएगा। विजय वडेट्टीवार ने कहा कि ‘‘आज हमने सीट की अदला-बदली पर चर्चा की। पांच सीट पर हमारा हाईकमान फैसला करेगा। हम सीट-बंटवारे को योग्यता के आधार पर तय कर रहे हैं।''

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज