देवेंद्र फडणवीस-एकनाथ शिंदे-अजित पवार 
विधानसभा चुनाव 2026

चुनावी रिजल्ट के 4 दिन बाद भी महाराष्ट्र CM का नाम नहीं तय, फडणवीस के नाम से 'न्यूट्रल' मोड पर अजित, पर शिंदे क्यों नाखुश

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के आज 4 दिन बाद भी सुबे के मुख्यमंत्री का नाम भी तय नहीं हो सका। BJP सूत्रों की मानें तो, आलाकमान की ओर से एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री पद के लिए देवेंद्र फडणवीस के नाम की जानकारी दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, शिंदे इस बात से कुछ नाखुश हैं।

राहुल गोस्वामी

मुंबई: जहां एक तरफ महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के आज 4 दिन बाद भी सुबे के मुख्यमंत्री का नाम भी तय नहीं हो सका। इसके लिए अब BJP आज यानी बुधवार 27 नवंबर को यहां पर्यवेक्षक भेजेगी, जो विधायकों से रायशुमारी करके ही अब राज्य के मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान करेंगे।

जानकारी दें कि, बीते मंगलवार को ही मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंपा। विधानसभा का कार्यकाल भी बीते मंगलवार को ही खत्म हुआ है। वहीं नए मुख्यमंत्री की शपथ होने तक शिंदे ही सुबे के कार्यवाहक CM रहेंगे। शिंदे बीते 28 जून 2022 से 26 नवंबर 2024 तक राज्य के CM रहे हैं।

शिंदे क्यों नाखुश

हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और BJP सूत्रों की मानें तो आलाकमान की ओर से एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री पद के लिए देवेंद्र फडणवीस के नाम की जानकारी दी गई है। इसके साथ ही उन्हें केंद्रीय मंत्री पद या फिर राज्य में डिप्टी CM पद की पेशकश हुई है। सूत्रों के मुताबिक, शिंदे इस बात से कुछ नाखुश हैं। दरअसल बीते मंगलवार को शिंदे ने 2 से 3 कार्यक्रमों में शिरकत तो की लेकिन कहीं भी उन्होंने रोज की तरह मीडिया से कोई बात नहीं की। महाराष्ट्र की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देवेंद्र फडणवीस का नाम लगभग फाइनल

BJP सूत्रों की मानें तो नए मुख्यमंत्री के लिए देवेंद्र फडणवीस का नाम लगभग फाइनल हो चुका है। वहीं फडणवीस के CM बनने पर नई सरकार में पहले की ही तरह दो डिप्टी CM भी होंगे। NCP की ओर से अजित पवार और शिवसेना की ओर से शिंदे किसी नए विधायक का नाम आगे कर सकते हैं। वहीं सूत्रों के मुताबिक, महाराष्ट्र की इस नई सरकार का एजेंडा तय करने के लिए तीनों दलों की एक कमेटी बनाई जा सकती है, जिसके मुखिया एकनाथ शिंदे भी हो सकते हैं। हालांकि, शिवसेना प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े का इससे इनकार है।

वहीं बीते मंगलवार को ही NDA में सहयोगी पार्टी आरपीआई (ए) के नेता रामदास आठवले ने महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री पर जल्द फैसला लेने की बात कही है। उनका सुझाव है कि, सुबे के मौजूदा CM एकनाथ शिंदे को अब केंद्रीय मंत्री बनाया जाना चाहिए। आठवले ने महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री के रूप में देवेंद्र फडणवीस को अपना समर्थन दिया है।

न्यूट्रल मोड पर अजित पवार

फिलहाल महाराष्ट्र और महायुती में अब अजीब स्थिति पैदा हो चुकी है। जहां BJP के तमाम नेता फडणवीस को अगले मुख्यमंत्री के रूप में चाहते हैं, वहीं शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता चाहते हैं कि एकनाथ शिंदे इस पद पर बने रहें। यहां NCP और उनके नेता अजित पवार अभी न्यूट्रल मोड पर हैं। जानकारी दें कि, महायुति गठबंधन ने हाल में हुए विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया। इसने 288 में से 235 सीट पर जीत दर्ज की। महायुति के घटक दलों भाजपा ने 132, शिंदे नीत शिवसेना ने 57 और अजित पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने 41 सीट हासिल की। गठबंधन में शामिल छोटे दलों ने पांच सीट जीतीं। (एजेंसी इनपुट के साथ)

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, चार लोगों की मौत, छह साल के बच्चे को भी लगी गोली

Hindi Diwas 2026: UN में हिंदी में भाषण देने वाले पहले भारतीय नेता कौन थे? जानें ऐतिहासिक पल का सच

2029 से पहले सभी 21 NDA शासित राज्यों में लागू होगा UCC! मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान

नशीले पदार्थों पर कसा जाएगा शिकंजा! अमित शाह और CM देवेंद्र फडणवीस की होगी एक दिवसीय अहम बैठक

बंगाल उपचुनाव: TMC ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, नंदीग्राम पर किसे बनाया प्रत्याशी?