अमित ठाकरे व सदा सरवणकर (सोर्स-सोशल मीडिया) 
विधानसभा चुनाव 2026

सबसे गर्म होगा माहिम का चुनावी मौसम, मोर्चे पर अडिग सदा सरवणकर बढ़ाएंगे अमित ठाकरे की मुश्किलें!

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं। इस बीच सोमवार दोपहर 3 बजे तक उम्मीदवारों द्वारा नामांकन वापस लेने का समय खत्म हो गया है। माहिम की तस्वीर भी साफ हो गई है।

अभिषेक सिंह

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं। इस बीच सोमवार दोपहर 3 बजे तक उम्मीदवारों द्वारा नामांकन वापस लेने का समय खत्म हो गया है। महाराष्ट्र की सबसे हॉट सीटों में से एक मुंबई की माहिम विधानसभा सीट से राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे और एकनाथ शिंदे गुट के उम्मीदवार सदा सरवणकर ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया है।

दरअसल, शिवसेना शिंदे गुट के उम्मीदवार सदा सरवणकर का दावा है कि राज ठाकरे ने उनसे मिलने से इनकार कर दिया। इसके बाद सरवणकर ने भी चुनावी मैदान से पीछे न हटने का फैसला किया है। इसका मतलब यह है कि राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे को यहां कड़ी चुनौती मिलने वाली है।

2009 में एमएनएस को मिली थी जीत

आपको बता दें कि मुंबई की माहिम विधानसभा सीट से शिवसेना शिंदे ने मौजूदा विधायक सदा सरवणकर को मैदान में उतारा है। राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। अमित ठाकरे पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। दरअसल, राज ठाकरे माहिम इलाके के रहने वाले हैं। साल 2009 में उनकी पार्टी एमएनएस के उम्मीदवार नितिन देसाई ने यहां से जीत दर्ज की थी।

दो बार जीतें हैं सदा सरवणकर

इसके बाद 2014 में अविभाजित शिवसेना के सदा सरवणकर ने जीत दर्ज की। पिछले विधानसभा चुनाव में भी सरवणकर ने जीत दर्ज की थी। हालांकि, तब हालात अलग थे। तब शिवसेना अविभाजित थी और मनसे से कोई बड़ा चेहरा मैदान में नहीं था।

सरवणकर ने नहीं वापस लिया नाम

पहले माना जा रहा था कि शिंदे गुट के उम्मीदवार सदा सरवणकर माहिम सीट से अपना नामांकन वापस ले लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। उद्धव गुट की शिवसेना ने यहां से महेश सावंत को अपना उम्मीदवार बनाया है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z