-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Ubt Leader Omraje Nimbalkar Alleges That Ed Broke Shiv Sena By Arresting Eknath Shinde Close Aide
बीजेपी एक साजिश है, यूबीटी नेता ओमराज निंबालकर का आरोप बोले – एकनाथ शिंदे के करीबी को हिरासत में लेकर ईडी ने तोड़ी शिवसेना
- Written By: प्रिया जैस
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाने का सिलसिला शुरू कर दिया है। इस बीच यूबीटी के नेता ओमराज निंबालकर ने बीजेपी पर शिवसेना को तोड़ने का आरोप लगाया है और इसमें ईडी के शामिल होने की बात कही है।

ओमराज निंबालकर (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारी वापस लेने की मियाद खत्म होने से पहले ही महाराष्ट्र में चुनावी धमाकों की शुरुआत हो गई है। सत्तारूढ़ और विपक्षी दल एक दूसरे के खिलाफ सनसनीखेज आरोप लगाकर सभी को आश्चर्यचकित कर रहे हैं।
रविवार को कुछ ऐसा ही दृश्य धाराशिव में देखने को मिला जहां शिवसेना यूबीटी के सांसद ओमराजे निंबालकर ने केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पर शिवसेना को तोड़ने का सनसनीखेज आरोप जड़ दिया। निंबालकर का दावा है कि ‘ईडी’ ने एकनाथ शिंदे के करीबी को हिरासत में लेकर शिंदे को बगावत के लिए मजबूर किया।
सरकार पर बोला हमला
उस्मानाबाद विधानसभा चुनाव क्षेत्र से शिवसेना यूबीटी व महाविकास आघाडी के उम्मीदवार कैलास घाडगे पाटील के कलंब तालुका अंतर्गत आनेवाले पैतृक गांव देवधानोरा में चुनाव प्रचार का शुभारंभ करने के दौरान सांसद निंबालकर ने राज्य की सत्तारूढ़ महायुति सरकार और बीजेपी पर जमकर हमला बोला।
सम्बंधित ख़बरें
BJP का Mission Gen-Z, जंतर-मंतर के आंदोलन के बाद युवाओं को साधने की बड़ी तैयारी, जानें क्या है पूरा प्लान?
दतिया उपचुनाव: 8वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त 6.5 हजार के पार, घनश्याम सिंह बोले- 15 हजार वोटों से जीतूंगा
हंगामे की भेंट चढ़ा प्रश्नकाल, नियम 267 पर अड़ा विपक्ष, संसद में घमासान के बीच दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित
सिद्धिविनायक मंदिर मामले में प्रियंका चतुर्वेदी का एकनाथ शिंदे पर बड़ा हमला, CM फडणवीस से कर दी ये मांग
सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के विधायकों के गुवाहाटी दौरे को माध्यम बनाकर उन्होंने कहा कि शिवसेना इतनी आसानी से नहीं टूटती। शिंदे पर बीजेपी की ओर से दबाव बनाया जा रहा था। लेकिन जब बात जेल जाने तक पहुंच गई तो विधायक पार्टी छोड़कर शिंदे के साथ चले गए।
यह भी पढ़ें- लोगों को बटेंगे तो कटेंगे के मायने समझा रही RSS, गली – गली घूम कर रही बीजेपी का प्रचार
यूबीटी के उम्मीदवार कैलाश पाटिल के चुनाव प्रचार के शुभारंभ के मौके पर उन्होंने कहा कि अजीत पवार का 70 हजार करोड़ का घोटाला साफ हो गया और सातवें दिन अजीत उनके मंत्रिमंडल में शामिल हो गए। बीजेपी एक साजिश है और बीजेपी ने महाराष्ट्र की राजनीति को बर्बाद करने का काम किया है।
किसानों के मुद्दे पर साधा निशाना
इस मौके पर कैलाश पाटिल ने आरोप लगाया कि महायुति सरकार ने किसानों को बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि सोयाबीन को समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा। दुग्ध उत्पादक किसानों के लिए की गई सब्सिडी की घोषणा प्रत्यक्ष में लागू नहीं की गई। पाटिल ने कहा कि विश्वासघात में शामिल नहीं होने के कारण रुके काम और सवाल लेकर जनता के बीच जायेंगे।
यह भी पढ़ें- चुनाव के बाद बदलेंगे शिंदे गुट के तेवर, नवाब मलिक का बड़ा दावा, शरद पवार के संपर्क में हैं एकनाथ शिंदे!
Ubt leader omraje nimbalkar alleges that ed broke shiv sena by arresting eknath shinde close aide
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Meta, Google, X और Snapchat की आज संसद में बड़ी पेशी, PM मोदी का वीडियो हटाने के बाद एक्शन मोड में सरकार
Aug 03, 2026 | 03:05 PMक्या सच दबा रहा है पाकिस्तान? PoK में बर्बरता की रिपोर्टिंग पर अल-जजीरा वेबसाइट पर लगाया बैन
Aug 03, 2026 | 03:04 PMरिटायरमेंट इंक्रीमेंट पर हाई कोर्ट का फैसला: मनपा अधिकारियों की लापरवाही पर जताई नाराजगी, जांच के निर्देश
Aug 03, 2026 | 03:04 PMदिल्ली में Rapido राइड के दौरान युवती ने लगाया गंभीर आरोप, वायरल वीडियो के बाद उठे महिला सुरक्षा पर सवाल
Aug 03, 2026 | 02:59 PMदतिया उपचुनाव: 10वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त 10,842 वोट पहुंची, भोपाल कांग्रेस कार्यालय में जश्न शुरू
Aug 03, 2026 | 02:53 PMUttan Virar Sea Link को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ने की मंजूरी, MMRDA की योजना से बढ़ेगी कनेक्टिविटी
Aug 03, 2026 | 02:47 PMवर्धा जिला योजना समिति की बैठक में पालकमंत्री भोयर के निर्देश, 470 करोड़ की विकास योजनाओं से होगा कायाकल्प
Aug 03, 2026 | 02:47 PMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM














