जयराम महतो ( सोर्स - सोशल मीडिया ) 
विधानसभा चुनाव 2026

झारखंड चुनाव 2024: JLKM पार्टी का तीसरा लिस्ट जारी, तरुन कुमार डे को जमशेदपुर ईस्ट से बनाया उम्मीदवार

झारखंड में विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान हो चुका है। ऐसे में JLKM ने पार्टी का तीसरा लिस्ट जारी कर दिया है। इस लिस्ट में कुल 8 कैंडिडेट्स का नाम शामिल किया गया है।

विकास कुमार उपाध्याय

रांची : चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड राज्य में निधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। ऐसे में अब पॉलिटिकल पार्टियां भी अपने -अपने कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी करने शुरू कर दी है। इस बीच झारखंड में JLKM यानी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा पार्टी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है।

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा

तीसरी सूची में 8 कैंडिडेट्स के नाम का किया गया है ऐलान

JLKM यानी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा पार्टी के केंद्रीय कोषाध्यक्ष विकास महतो, प्रवक्ता सुशील मंडल ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में पार्टी की तीसरी सूची जारी कर 8 कैंडिडेट्स के नाम को सामने रखा है। बता दें, इससे पहले भी JLKM पार्टी की ओर से कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की जा चुकी है, जिससे अबतक कुल 28 प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सिल्ली में पार्टी ने देवेंद्र नाथ महतो को उतारने का निर्णय लिया गया है। धायान देने वाली बात यह है कि देवेंद्रनाथ महतो लोकसभा चुनाव में रांची से लड़े थे। सिल्ली सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी से ज्यादा वोट पाए थे। जमशेदपुर ईस्ट से तरुन कुमार डे को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

इसके अलावा घाटशिला से रामदास मुर्मू, पोटका से भागीरथ हांसदा, महागामा से जवाहर लाल यादव, कांके से फुलेश्वर बैठा, जरमुंडी से राजीव यादव, पौड़ेयाहाट से प्रवीण महतो को प्रत्याशी बनाया गया है। इससे पहले पहली सूची में पार्टी ने केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो को डुमरी से उम्मीदवार बनाने की घोषणा की थी। अगले दो-तीन दिनों के अंदर कुछ और नाम की घोषणा होनी है।

आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि झारखंड विधानसभा चुनाव दो फेज में होना है। झारखंड विधानसभा चुनाव का पहला चरण 13 नवंबर को होगा वहीं दूसरा चरण 20 नवंबर को होना है। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: JPSC-JSSC मुद्दे पर छात्रों से आज दोपहर 2 बजे बातचीत करेगी झारखंड सरकार

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी