विधानसभा चुनाव 2026

Jammu-Kashmir Election Results : रविंद्र रैना ने जम्मू-कश्मीर बीजेपी अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, करारी हार के बाद किया ऐलान

Jammu-Kashmir Election Results : जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच रवींद्र रैना ने जम्मू-कश्मीर बीजेपी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्य में पार्टी के प्रदर्शन के बाद यह बड़ा फैसला लिया।

अभिषेक सिंह

Jammu-Kashmir Election Results : जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच रवींद्र रैना ने जम्मू-कश्मीर बीजेपी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्य में पार्टी के प्रदर्शन के बाद यह बड़ा फैसला लिया। इससे पहले रवींद्र रैना खुद जम्मू रीजन की नौशेरा विधानसभा सीट से चुनाव हार गए थे।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे अब धीरे-धीरे साफ होते जा रहे हैं। रुझानों में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। वहीं, एनसी और कांग्रेस का गठबंधन 47 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं, बीजेपी भी 29 सीटों पर आगे चल रही है और 11 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है।

नौशेरा से हारे रविंदर रैना

चुनाव नतीजों में कई बड़े उलटफेर भी हुए हैं। जम्मू-कश्मीर बीजेपी अध्यक्ष और पूर्व विधायक रविंदर रैना नौशेरा सीट से चुनाव हार गए हैं। उन्हें नेशनल कॉन्फ्रेंस के सुरिंदर चौधरी ने 7 हजार 819 वोटों से हराया। ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि बीजेपी का सबसे बड़ा हिंदुत्व चेहरा और लोकप्रिय होने के बावजूद वह चुनाव क्यों हार गए? जम्मू के राजौरी जिले की इस सीट पर हिंदू, मुस्लिम और सिख वोटर हैं।

बीजेपी का सबसे लोकप्रिय चेहरा थे रैना

आपको बता दें कि यह जिला पाकिस्तान की सीमा से सटा हुआ है। ऐसे में बीजेपी के रविंद्र रैना की यहां मजबूत पकड़ मानी जाती है। लेकिन चुनाव में उनकी हार बीजेपी को बड़ा झटका देने वाली है। चुनाव से पहले किए गए सर्वेक्षण में वह उमर अब्दुल्ला के बाद दूसरा सबसे लोकप्रिय चेहरा थे।

पार्टी के प्रदर्शन में तो जम्मू और कश्मीर में पिछली बार से बढ़िया प्रदर्शन किया है। 2014 के  विधानसभा चुनाव में बीजेपी यहां 25 सीटों पर जीत हासिल की थी। जबकि इस बार पार्टी को 29 सीटों पर बढ़त मिली हुई है। लेकिन बीजेपी अध्यक्ष रविंदर रैना खुद चुनाव हार चुके हैं। यही वजह है कि उन्होंने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज