वायरल फोटो (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
विधानसभा चुनाव 2026

Haryana Assembly Elections Result 2024: 'क्या से क्या हो गए देखते-देखते', हरियाणा में बदले हाथ के हालात तो वायरल हो गई ये फोटो

Haryana Assembly Elections Result 2024: मंगलवार को चुनाव नतीजों के दिन हरियाणा में सुबह शुरुआती रुझानों में कांग्रेस मजबूत बढ़त लिए हुई थी। जिसके बाद कांग्रेस दफ्तर पर कार्यकर्ताओं ने खुशी में जलेबियां बांटनी शुरू कर दीं। लेकिन दोपहर होते-होते वक्त और हालात बदल गए। अब उसी कांग्रेस दफ्तर पर कार्यकर्ता मायूस बैठा हुआ है।

मृणाल पाठक

Haryana Assembly Elections Result 2024: आपने पाकिस्तानी क्रिकेट फैन मोमिन शाकिब का 'वक्त बदल दिया जज्बात बदल दिए' वाला वीडियो जरूर देखा होगा। आपने नुसरत फतेह अली खान की गजल 'क्या से क्या हो गए देखते देखते' भी सुनी ही होगी। ठीक कुछ वैसा ही माहौल मंगलवार को चुनाव नतीजों के दिन हरियाणा में देखने को मिला है। यहां सुबह शुरुआती रुझानों में कांग्रेस मजबूत बढ़त लिए हुई थी। जिसके बाद कांग्रेस दफ्तर पर कार्यकर्ताओं ने खुशी में जलेबियां बांटनी शुरू कर दीं। लेकिन दोपहर होते-होते वक्त और हालात बदल गए। अब उसी कांग्रेस दफ्तर पर कार्यकर्ता मायूस बैठा हुआ है।

दरअसल, आज मंगलवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई थी। जहां शुरुआती रुझानों में कांग्रेस ने बड़ी बढ़त हासिल कर ली थी। जिसके बाद दिल्ली में स्थित कांग्रेस दफ्तर के बाहर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटने लगे थे और वहां ढोल बजाकर जीत का जश्न मनाने लगे थे। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

दफ्तर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता ने जमकर जश्न मनाते हुए मिठाइयां बांटी और तस्वीरें लेने लगे। लेकिन उस समय उन्हें ये नहीं पता था कि जल्द ही उनकी यह खुशी निराशा में बदल जाएगी। जितने जल्दी ढोल-नगाड़े की आवाज सुनाई देने लगी थी, उतने ही जल्दी कांग्रेस दफ्तर में खामोशी का माहौल छा गया।

हरियाणा में समय बीतने के साथ-साथ नतीजे भी बदलते चले गए और कांग्रेस लगातार पिछड़ने लगी। जिसे देखकर बीजेपी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें कांग्रेस दफ्तर से ढोल-नगाड़ों वालों को लौटते देखा जा सकता है।

जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणा चुनाव के रुझानों में बीजेपी लगातार तीसरी बार सत्ता में आ रही है। रुझानों में बीजेपी को 49 सीट हासिल हुई है। जबकि कांग्रेस 34 सीटों पर आगे है। इसके अलावा इंडियन नेशनल लोकदल दो सीटों और अन्य पांच सीटों पर आगे हैं। वहीं दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी का खाता भी नहीं खुला। .

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज