चुनाव आयोग, फोटो - मीडिया गैलरी  
विधानसभा चुनाव 2026

विधानसभा चुनाव तैयारी में जुटा चुनाव आयोग, केंद्रीय टीम करेगी महाराष्ट्र का दौरा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर लगाई जा रही अटकलों के बीच केंद्रीय चुनाव आयोग ने राज्य में चुनाव कराने की तैयारी शुरू कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय चुनाव आयोग की टीम 27-28 सितंबर को दो दिवसीय दौरे पर महाराष्ट्र का दौरा करेगी।

आकाश मसने

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर लगाई जा रही अटकलों के बीच केंद्रीय चुनाव आयोग ने राज्य में चुनाव कराने की तैयारी शुरू कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय चुनाव आयोग की टीम 27-28 सितंबर को दो दिवसीय दौरे पर महाराष्ट्र का दौरा करेगी। इस दौरान राज्य चुनाव आयोग के अधिकारियों के साथ बैठक करके मौजूदा हालात और तैयारियों की समीक्षा के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।

महाराष्ट्र में अब तक सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी में शामिल राजनीतिक दलों के बीच कांटे की टक्कर चल रही थी। लेकिन अब परिवर्तन महाशक्ति' नामक तीसरे मोर्चे का गठन हो जाने से राज्य का सियासी माहौल और भी गरमा गया है। इस बीच राजनीतिक पार्टियों के साथ-साथ चुनाव आयोग भी चुनाव की तैयारियों में जुट गया है।

सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय चुनाव आयोग के अधिकारी 27, 28 सितंबर को प्रस्तावित अपने महाराष्ट्र दौरे के दौरान राज्य चुनाव आयोग के प्रमुख अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। संभावना व्यक्त की जा रही है कि बैठक के बाद महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए हरी झंडी मिल जाएगी।

बता दें कि महाराष्ट्र सरकार का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म हो जाएगा। महाराष्ट्र में हरियाणा के साथ ही विधानसभा चुनाव होने थे लेकिन हरियाणा के साथ जम्मू कश्मीर के विधानसभा के महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव को टाला गया था।

त्योहारों के कारण देरी

हरियाणा और जम्मू कश्मीर के चुनाव का ऐलान करते समय मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमान ने कहा था कि महाराष्ट्र में बारिश के तैयारियां अभी पूरी नहीं हुई हैं। साथ ही महाराष्ट्र में अभी त्योहारों का सीजन शुरू है। गणेशोत्सव, पितृपक्ष, नवरात्रि और दीपावली जैसे त्योहारों को देखते हुए दो-दो राज्यों का चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया गया है।

राजनीतिक पार्टियां भी तैयार

नवंबर में राज्य में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। इसे देखते हुए सभी राजनीतिक पार्टियां और गठबंधन अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी में सीट बंटवारे को लेकर बैठकों का दौर जारी हैं। कहा जा रहा है कि जल्द ही सीट शेयरिंग का ऐलान हो जाएगा।

वंचित बहुजन आघाडी ने किया उम्मीदवारों का ऐलान

वहीं दूसरी ओर प्रकाश आंबडेकर की वंचित बहुजन आघाडी ने शनिवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 11 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। इस गठबंधन में वंचित बहुजन आघाडी के साथ भारत आदिवासी पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी शामिल है।

पॉलीथीन की थैलियों में भरा जा रहा था चढ़ावा, खराब किए QR कोड; बांके बिहारी मंदिर मामले में भड़का सुप्रीम कोर्ट

गरीबों की सेवा से नोबेल और भारत रत्न तक, जानिए मदर टेरेसा की जिंदगी की पूरी कहानी

गांधी खानदान की बहू, पर BJP में बनाई धाक; परिवार की सियासत से अलग मेनका गांधी ने यूं तय किया राजनीतिक सफर

त्योहारों के रंग में रंगा देश, PM मोदी और अन्य नेताओं ने दी ओणम और ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की बधाई

यह इस्लाम पर हमला...हिजाब के खिलाफ हाईकोर्ट के फैसले पर बिफरे ओवैसी, कहा- आप कौन हैं नियम तय करने वाले