जोरहाट रैली में सीएम देवेंद्र फडणवीस (सौजन्य-एक्स) 
विधानसभा चुनाव 2026

असम चुनाव: जोरहाट में गरजे सीएम फडणवीस, कांग्रेस पर लगाया घुसपैठ का बड़ा आरोप, गोगोई पर साधा निशाना

Devendra Fadnavis Assam Rally: असम के जोरहाट में बरसे देवेंद्र फडणवीस! कांग्रेस पर लगाया घुसपैठ और सौतेले व्यवहार का आरोप। पीएम मोदी के 'सेमीकंडक्टर' विजन और विकास पर दिया जोर।

प्रिया जैस

Jorhat BJP Candidate Hitendra Nath Goswami: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि असम में भाजपा नीत सरकार ने न केवल राज्य का विकास सुनिश्चित किया है बल्कि उसकी पहचान, संस्कृति और परंपरा की भी रक्षा की है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने असम और पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र के प्रति सौतेला रवैया अपनाया, इसी कारण यह क्षेत्र लंबे समय तक विकास से वंचित रहा।

जोरहाट से भाजपा के उम्मीदवार हितेंद्र नाथ गोस्वामी के समर्थन में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए फडणवीस ने दावा किया कि कांग्रेस शासन के दौरान असम में घुसपैठ चरम पर थी। उन्होंने कहा कि लोगों को इसके खिलाफ आंदोलन करना पड़ा और कई लोग शहीद हुए, लेकिन घुसपैठ नहीं रुकी और राज्य अशांति की आग में झुलसता रहा। स्थिति ऐसी हो गई थी कि जनसांख्यिकीय बदलाव का खतरा पैदा हो गया।

मोदी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सत्ता में आने के बाद हालात बदले हैं। घुसपैठ पर रोक लगी है और राज्य के लगभग सभी उग्रवादी समूह मुख्यधारा में लौट रहे हैं। यदि कांग्रेस सत्ता में रहती, तो राज्य की जनसांख्यिकी बदल जाती और असम का इतिहास भी बदल सकता था। मोदी सरकार केवल विकास ही नहीं करती, बल्कि राज्य की पहचान, संस्कृति, इतिहास और परंपरा की भी रक्षा करती है।

भाजपा सरकार ने राज्य में बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे का विकास किया है। जागीरोड में टाटा समूह की सेमीकंडक्टर इकाई का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह मोदी की असम को दी गई सौगात है, जो राज्य को वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करेगी। सेमीकंडक्टर निर्माण की क्षमता रखने वाले देश भविष्य में वैश्विक नेतृत्व करेंगे और भारत अब ऐसे चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है।

कांग्रेस ने हमेशा अपनाया सौतेला रवैया

पूर्वोतर के प्रति सीतला रवैया अपना इस क्षेत्र कांग्रेस पर निशाना साधते हुए देवेंद्र फडणवीस ने आरोप लगाया कि उसने हमेशा जूझता रहा। उन्होंने पश्चिम एशिया संकट के दौरान कांग्रेस के राष्ट्र-विरोधी रुख की भी आलोचना की और आरोप लगाया कि वह एलपीजी व ईंधन की उपलब्धता को लेकर लोगों में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि हम भी विपक्ष में रहे हैं, लेकिन हमने कभी इस तरह का शर्मनाक आचरण नहीं किया। जोरहाट से कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई पर कटाक्ष करते हुए फडणवीस ने कहा, जो लोग लोकसभा में हैं, उन्हें वहीं रहना चाहिए, भाजपा फिर सत्ता में आएगी और उनके लिए यहां कोई भूमिका नहीं बचेगी। गोगोई लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता भी हैं।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव को छोड़ा गया; पटना में छात्रों पर चलाई वॉटर कैनन

इंसानी दखल से हुई चूक...NEET पेपर लीक मामले में सरकार ने SC में रखा अपना पक्ष, कहा- फुलप्रूफ है NTA का सिस्टम

तमिलनाडु विधानसभा में अचानक गाना गाने लगीं महिला विधायक, रिएक्शन देखकर शरमा गए सीएम विजय, VIDEO वायरल

राजनीति की सफाई का सुपर फॉर्मूला, 1 साल में होगा दागी नेताओं के केस का फैसला, सुप्रीम कोर्ट में आया बड़ा सुझाव

CM विजय का मास्टरस्ट्रोक, स्वास्थ्य बीमा कवर 5 गुना बढ़ा, 7 नए मेडिकल कॉलेज और विधायकों को गाड़ियां