रमेश चेन्नीथला (सोर्स: एक्स@INCMaharashtra) 
विधानसभा चुनाव 2026

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस वफादारों को देगी टिकट, प्रभारी चेन्नीथला का बड़ा ऐलान

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने ताबड़तोड़ बैठकें शुरू कर दी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्नीथला ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए मेहनती, वफादार और नए चेहरों को टिकट देगी।

आकाश मसने

छत्रपति संभाजीनगर: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने ताबड़तोड़ बैठकें शुरू कर दी है। 2024 के लोकसभा चुनाव में सफलता मिलने के बाद कांग्रेस को महाराष्ट्र से काफी उम्मीदें हैं। कांग्रेस महाराष्ट्र के प्रभारी रमेश चेन्नीथला व महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष लगातार राज्य में दौरे कर स्थानीय नेताओं से चर्चा कर चुनावी तैयारी का फीडबैक ले रहे हैं। इस क्रम में छत्रपति संभाजीनगर विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा और मराठवाड़ा सांसदों के अभिनंदन समारोह की बैठक संपन्न हुई।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्नीथला ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए मेहनती, वफादार और नए चेहरों को टिकट देगी। छत्रपति संभाजीनगर और जालना के नेताओं की उपस्थिति में आयोजित एक बैठक में उन्होंने कहा कि लोगों के समर्थन के कारण कांग्रेस राज्य में लोकसभा चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

कांग्रेस ने महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीट में से 13 पर जीत हासिल की। चेन्नीथला ने कहा कि ‘‘2019 में कांग्रेस का राज्य से केवल एक सांसद था। 2024 में यह संख्या बढ़कर 14 हो गई। जिस तरह हमने लोकसभा चुनावों में सफलता हासिल की, उसी तरह हमारा लक्ष्य विधानसभा चुनावों में भी प्रदर्शन को दोहराना है। महा विकास आघाडी मिलकर चुनाव लड़ेगी।''

नए और वफदार चेहरों को मिलेगा मौका

कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रभारी चेन्नीथला ने कहा कि ‘‘विधानसभा चुनावों में नए और वफादार चेहरों को मौका देने का प्रयास किया जाएगा, जिन्होंने पार्टी के लिए कड़ी मेहनत की है।'' कांग्रेस नेता विधानसभा चुनावों के लिए समीक्षा बैठक और मराठवाड़ा के सांसदों के अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे।

नवनिर्वाचित सांसदों का किया अभिनंदन

छत्रपति संभाजीनगर विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा और मराठवाड़ा सांसदों के अभिनंदन समारोह की बैठक में मराठवाड़ा से नवनिर्वाचित सांसद कल्याण काले और सांसद शिवाजीराव कलगे का अभिनंदन किया गया।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, विधायक कांग्रेस दल के नेता बालासाहेब थोराट, विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार, विधान परिषद समूह के नेता ए. सतेज उर्फ ​​बंटी पाटिल, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री नसीम खान, पूर्व मंत्री अमित देशमुख, डॉ. कल्याण काले, डॉ. शिवाजी कालगे, प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन व प्रशासन नाना गावंडे, युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुणाल राऊत व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप

INDIA Alliance Protest: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेस बोली सब याद रखा जाएगा

दो घंटे की हिरासत के बाद छूटे राहुल और प्रियंका गांधी, आकाशवाणी परिसर से हुई थी गिरफ्तारी

पंजाब CM ऑफिस पर CBI की छापेमारी, भगवंत मान बोले- BJP ने शुरू कर दी चुनावी खेल