बीजेपी अभियान (सौजन्य-एएनआई) 
विधानसभा चुनाव 2026

चुनाव से पहले बीजेपी चलाएगा 'मेरा बूथ, सबसे मजबूत अभियान', इस दिन पीएम मोदी करेंगे 1 लाथ बूथ कार्यकर्ताओं से बात

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी 'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' अभियान की शुरुआत करने वाली है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य भर के सभी बूथ प्रमुखों से उनमें जोश भरने के लिए सीधे इस माध्यम से बातचीत करनेवाले है।

प्रिया जैस

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा के लिए 20 नवंबर को मतदान से पहले भाजपा में अपने कार्यकर्ताओं की सुस्ती दूर करने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए 'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' अभियान चलाने की योजना बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने बनाई है।

इस योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सुबह साढ़े 11 महाराष्ट्र में बीजेपी के करीब 1 लाख बूथ प्रमुखों से 'नमो ऐप' और ऑनलाइन माध्यम से संवाद करने वाले हैं। बीजेपी के चुनाव अभियान को मजबूत करने और बूथ स्तर तक के सभी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए प्रधानमंत्री बूथ प्रमुखों से बातचीत करेंगे।

प्रधानमंत्री से सीधे बातचीत

इस संवाद कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री प्रत्येक बूथ के प्रमुखों से संवाद करते हुए चुनाव प्रक्रिया में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका पर चर्चा करेंगे, जो पार्टी की संगठनात्मक प्रणाली में एक महत्वपूर्ण तत्व है। वे बूथ स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत करने के लिए जरूरी निर्देश भी देंगे।

इस बार बूथ प्रमुखों को नमो ऐप के जरिए सीधे प्रधानमंत्री मोदी तक अपनी बात पहुंचाने का मौका भी मिलेगा। बूथ प्रमुख नमो ऐप और ऑनलाइन के जरिए विशेष संवाद 'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' में हिस्सा ले सकेंगे। वे अपने सुझाव, प्रश्न और विचार सीधे प्रधानमंत्री को http://narendermodi.in/mbsmmh लिंक के माध्यम से भी भेज सकते हैं।

बूथ प्रमुखों में उत्साह

विधानसभा चुनाव में भाजपा-महायुति को भारी मतों से जीत दिलाने के लिए पार्टी का हर समर्पित कार्यकर्ता अथक परिश्रम कर रहा है। प्रधानमंत्री ने अपनी भावना व्यक्त की है कि वह 16 नवंबर को 1 लाख बूथ प्रमुखों के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हैं। इससे बीजेपी के बूथ प्रमुखों में उत्साह देखने को मिल रहा है।

आपको बताते चले कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पूरे राज्य में एक चरण में संपन्न होगे। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होगा और 23 नवंबर को मतगणना की जाएगी

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान