प्रदीप भंडारी (सौजन्य-एक्स) 
विधानसभा चुनाव 2026

'आज 'कुत्ता' कह रहे है कल..', नाना पटोले के विवादित बयान पर बोले बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी, हताश होने पर बेतुकी बातें करती हैं कांग्रेस

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले की भाजपा पर हाल ही में की गई टिप्पणी पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा नाना पटोले हताश हैं क्योंकि जब वे ज़मीन पर घूम रहे होते हैं तो उन्हें समझ में आता है कि कांग्रेस महाराष्ट्र में सरकार नहीं बनाने जा रही है।

प्रिया जैस

मुंबई: हाल ही में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान अकोला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के नेता नाना पटोले ने भारतीय जनता पार्टी को कुत्ता कहकर संबोधित किया था और भाजपा की पूरी पार्टी को महाराष्ट्र से बाहर निकालने की बात की थी।

उनके इस विवादित बयान पर अब भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी का कहना है कि कांग्रेस नेता नाना पटोले हताश होकर घूम रहे है और वे नहीं जानते कि कांग्रेस की सरकार इस बार महाराष्ट्र में अपनी सरकार नहीं बना रही है। उन्होंने अपनी हताशा के कारण कहा कि वे बीजेपी को कुत्ते की तरह वश में करना चाहते है।

नाना पटोले के विवादित बयान का जवाब देते हुए प्रदीप भंडारी ने कहा कि उनका ये बयान कांग्रेस की आपातकालीन मानसिकता को दर्शाता है। कांग्रेस पार्टी चाहती है कि वे अपने प्रतिद्वंद्वियों को वश में कर ले और उन पर नियंत्रण करे। पार्टी उनके खिलाफ बोलने वाले हर व्यक्ति को चुप कराना चाहती है।

प्रदीप भंडारी ने का बयान

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले की भाजपा पर हाल ही में की गई टिप्पणी पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा, "नाना पटोले हताश हैं क्योंकि जब वे ज़मीन पर घूम रहे होते हैं तो उन्हें समझ में आता है कि कांग्रेस महाराष्ट्र में सरकार नहीं बनाने जा रही है। लेकिन अपनी हताशा में उन्होंने कहा है कि वे भाजपा को कुत्तों की तरह वश में करना चाहते हैं... यह कांग्रेस पार्टी की 'आपातकालीन' मानसिकता को दर्शाता है कि वह अपने प्रतिद्वंद्वियों को वश में करना चाहती है और उन्हें नियंत्रण में लाना चाहती है, उनके खिलाफ़ मामले दर्ज करके उन्हें चुप कराना चाहती है। अगर वे महाराष्ट्र में सत्ता में आते हैं, तो वे उनके खिलाफ़ बोलने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ़ मामले दर्ज करेंगे।

काले शब्द का किया प्रयोग

प्रदीप भंडारी ने आगे कहा, "इसलिए, हम कहते हैं कि कांग्रेस पार्टी संविधान को नुकसान पहुंचाना चाहती है। बाबासाहेब अंबेडकर का संविधान आपको बोलने की आज़ादी देता है। मैं नाना पटोले द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्द की निंदा करता हूं लेकिन यह उनकी हीन भावना को भी दर्शाता है। कल कर्नाटक कांग्रेस के नेता ज़मीर अहमद ने अपने प्रतिद्वंद्वी के लिए 'काला' शब्द का इस्तेमाल किया। यह एक नस्लवादी शब्द है। आज, वे 'कुत्ता' शब्द का इस्तेमाल कर रहे हैं... मैं नाना पटोले की हताशा को समझ सकता हूं। जब उनकी सरकार नहीं बनती तो वे हताश हो जाते हैं और बेतुकी बातें कहते हैं।"

भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि वे नाना पटोले के इन शब्दों की निंदा करते है। इस तरह के शब्द उनकी हीन भावना को दर्शाता है। आज वे कुत्ता शब्द का इस्तेमाल कर रहे है कल कुछ और करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि मै उनकी हताशा को समझता हूं और जब सरकार नहीं बनती तो वे बेतुकी बातें कहते रहते हैं।

दिल्ली की जहरीली हवा के बीच DMRC का बड़ा ऐलान, अब मेट्रो लगाएगी 20 अतिरिक्त फेरे; राजधानी में GRAP-2 लागू

दुनिया के किन 10 देशों में हिंदुओं की आबादी सबसे ज्यादा? भारत दूसरे नंबर पर

BSF जवान पर हमले के बाद पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी, जगह-जगह रो रही छापेमारी

त्रिपुरा के बोक्सानगर में तस्करों का BSF जवान पर बर्बर हमला, अशाबारी में तनाव का माहौल; हमले का VIDEO वायरल

दिल्ली में पुलिस बनाम पुलिस, सड़क पर उतरे 150 पुलिसकर्मी, जानिए क्या हैं पांच मांगें और क्यों भड़का विवाद