'बीजेपी को कुत्ता बनाने का समय आ गया है', नाना पटोले ने अकोला में देवेंद्र फडणवीस समेत भाजपा पर बोला हमला

नाना पटोले ने अकोला पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के महा विकास अघाड़ी एवं कांग्रेस पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार साजिद खान पठान के प्रचार के लिए आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने BJP को कुत्ता कहकर संबोधित किया।
नाना पटोले ने अकोला में जनसभा को संबोधित किया।
नाना पटोले (सौजन्य-एएनआई)
Published on: 
Updated on: 

अकोला: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज नेता जनसभाओं को संबोधित कर रहे है रोड शो कर जनता का समर्थन पाने की कोशिश कर रहे है। इस दौरान कांग्रेस के प्रमुख नेता नाना पटोले का एक विवादित बयान सामने आ रहा है।

नाना पटोले ने अकोला पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के महा विकास अघाड़ी एवं कांग्रेस पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार साजिद खान पठान के प्रचार के लिए आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को कुत्ता कहकर संबोधित किया और कहा कि अब बीजेपी को कुत्ता बनाने का समय आ गया है।

खुद को विश्वगुरु समझती है बीजेपी

नाना पटोले ने कहा कि महाराष्ट्र से अब बीजेपी को हटाने का समय आ गया है। झूठे वादे करकर सत्ता में आयी सरकार को अब महाराष्ट्र से बाहर का रास्ता दिखाना है। नाना पटोले का मानना है कि बीजेपी वाले खुद को भगवान समझते है, इनकी मस्ती बढ़ गई है। इसके अलावा दिल्ली वाले खुद को विश्वगुरू समझने लगे है।

नाना पटोले ने देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधते हुए कहा कि फडणवीस खुद को भगवान समझने लगे है और अब समय आ गया है कि इनकी गर्मी निकाल दी जाए। उन्होंने देवेंद्र फडणवीस के एक बयान पर निशान साधते हुए कहा कि हिंदू धर्म में लाल रंग एक पवित्र रंग है, लेकिन बीजेपी को लगता है कि यह नक्सलवाद से संबंधित है। जब एक नवविवाहिता लाल साड़ी पहनती है, लाल कुंकू लगाती है तो क्या वह नक्सली है? कोई देवेंद्र फडणवीस को ये बात समझाए।

धर्म के नाम पर फैलाया नफरत

धर्म के आधार पर नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए नाना पटोले ने कहा, कांग्रेस ने अब तक इस देश को डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की आर्थिक नीति के आधार पर चलाया है। भाजपा उस आर्थिक नीति को दरकिनार कर अपनी मनमानी कर रही है। बहुमत की सरकार होने के बावजूद मोदी-शाह देश में एकता नहीं बना पाए हैं, उल्टे हर चुनाव में जाति-धर्म के आधार पर नफरत फैलाने की कोशिश करते हैं।

किसानों के लिए नाना पटोले ने कहा, "मैं जाति से किसान हूं। किसानों की पीड़ा जानता हूं। अकोला जिले में भाजपा के कारण किसानों और युवाओं को नुकसान उठाना पड़ा है। लेकिन हमारी सरकार सत्ता में आई तो हम किसानों की समस्याओं और पानी की समस्या का समाधान करेंगे।"

नाना पटोले ने आश्वासन दिया कि पार्टी 100 दिनों में महा विकास अघाड़ी के पांच सिद्धांतों को लागू करेंगे। साथ ही उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे साजिद खान पठान को भारी बहुमत से जिताकर विधानसभा में भेजें और महा विकास अघाड़ी को मजबूत करें।