मुंबई में थमा CM एकनाथ शिंदे का काफिला, विपक्ष ने की साजिश, काले झंडे दिखाकर किया विरोध प्रदर्शन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मुंबई के चांदिवली विधानसभा सीट से अपने विधायक दिलीप लांडे के लिए चुनावी प्रचार करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान कुछ लोगों ने प्रचार के दौरान उन्हें काले झंडे दिखाए। इतना ही नहीं बल्कि उनकी गाड़ी रोकने का भी प्रयास किया।
मुंबई में CM एकनाथ शिंदे को दिखाए गए काले झंडे, काफिला रोकने की भी कोशिश
एकनाथ शिंदे (सौजन्य-एएनआई)
Published on
Updated on

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों के ने चुनावी अभियान शुरू किए है। इस दौरान पार्टी रोड शो और जनसभाओं द्वारा जनता का विश्वास जीतने की कोशिश कर रही है। इस बीच सोमवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की रैली के दौरान कुछ लोगों ने उनकी रैली का काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया।

हुआ यूं कि चुनाव अभियान के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मुंबई के चांदिवली विधानसभा सीट से अपने विधायक दिलीप लांडे के लिए चुनावी प्रचार करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान कुछ लोगों ने प्रचार के दौरान उन्हें काले झंडे दिखाए। इतना ही नहीं बल्कि उनकी गाड़ी रोकने का भी प्रयास किया।

पुलिस ने की कार्रवाई

बाद में पुलिस ने इस मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के काफिले रोके जाने की जांच की। पुलिस ने बताया कि जिन लोगों ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की गाड़ी रोकने की कोशिश की थी वे शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ता थे। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

वैजापुर में बोला हमला

इस दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने शिवसेना के उम्मीदवार रमेश बोरनारे के लिए भी वैजापुर में एक रैली को संबोधित किया। उन्होंने हाल ही में शिवसेना यूबीटी के बढ़ रहे समर्थक वाले दावे को खारिज किया। इसके अलावा उन्होंने दावा किया कि शिवसेना यूबीटी को मिल रहा मुस्लिम वोट बैंक जल्द ही बिखर जाएगा। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पार्टी का चुनाव चिह्न जलती हुई मशाल विकास का प्रतीक नहीं बल्कि समुदायों के बीच दरार पैदा करने का प्रतीक है।

आपको बताते चले कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव पूरे राज्य में एक चरण में होने है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होंगे और मतगणना 23 नवंबर को निर्धारित की गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com