नितिन गडकरी (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
विधानसभा चुनाव 2026

नितिन गडकरी ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा - 75 सालों में नहीं किया गांवों का विकास, अब बीजेपी पर लगाते है आरोप

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने देवली में एक रैली को संबोधित किया और लोकसभा चुनाव प्रचार में कांग्रेस नेताओं के बयानों का उल्लेख किया और कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेल द्वारा लगाए गए झूठे आरोपों का खंडन किया।

प्रिया जैस

वर्धा: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने जोरो-शोरो से प्रचार करना शुरू कर दिया है। इस बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने देवली में जनसभा को संबोधित किया, जहां उन्होंने कांग्रेस द्वारा लगाए गए सभी आरोपों का जवाब दिया।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस जब सत्ता में थी तो उसने संविधान में संशोधन किए, लेकिन अब वह इस प्रकार की ‘भावनात्मक बातें' करती है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इसमें बदलाव करेगी। विदर्भ के वर्धा जिले में कई चुनावी रैलियों में गडकरी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जबकि कांग्रेस वंशवाद की राजनीति करती है।

उन्होंने देवली में एक रैली को संबोधित किया और लोकसभा चुनाव प्रचार में कांग्रेस नेताओं के बयानों का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘वे (कांग्रेस) भावनात्मक बातें करते हैं कि अगर भाजपा को (लोकसभा में) 400 सीट मिल गईं तो संविधान बदल दिया जाएगा। वे झूठ बोलते हैं।''

कांग्रेस ने किया संविधान में संशोधन

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने कहा कि केशवानंद भारती मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले के अनुसार, संविधान की मुख्य विशेषताओं को बदला नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने संविधान में संशोधन किया था।

गडकरी ने एक अन्य रैली में कहा कि अगर कांग्रेस ने ग्रामीण भारत को प्राथमिकता दी होती तो किसान आत्महत्या नहीं कर रहे होते और गांवों में गरीबी कम होती। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वर्धा जिले के अरवी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। जनता को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) न तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पार्टी है और न ही उनकी, बल्कि यह उन कार्यकर्ताओं की पार्टी है जिन्होंने अपना जीवन इसके लिए समर्पित कर दिया है।

कांग्रेस ने नहीं दी प्राथमिकता

उन्होंने अपनी राजनीतिक यात्रा में पार्टी कार्यकर्ताओं के योगदान की भी सराहना की। नागपुर से भाजपा के लोकसभा सदस्य गडकरी ने पार्टी कार्यकर्ता के रूप में अपने उस समय को याद किया जब वह राज्य के विदर्भ क्षेत्र के पड़ोसी वर्धा जिले में दो अन्य लोगों के साथ एक ही स्कूटर पर यात्रा करते थे। महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा में 62 सीट विदर्भ क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं। गडकरी ने कहा, ‘‘भारत के 75 साल के इतिहास में कांग्रेस ने कभी भी देश के ग्रामीण इलाकों के विकास को प्राथमिकता नहीं दी। गांवों में न सड़कें थीं, न पीने का पानी था।''

जाति का न करें इस्तेमाल

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस ने कभी ग्रामीण भारत के विकास के बारे में गंभीरता से नहीं सोचा। अगर ग्रामीण भारत को प्राथमिकता दी जाती तो किसान आत्महत्या नहीं करते, गांवों में गरीबी नहीं होती।'' गडकरी ने कहा कि वह किसी भी तरह के आरक्षण का विरोध नहीं करते लेकिन राजनीति के लिए कभी भी धर्म और जाति का इस्तेमाल नहीं करेंगे।

वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि जो लोग सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े हैं, उन्हें आर्थिक और शैक्षणिक रूप से सक्षम बनने के लिए आरक्षण मिलना चाहिए, लेकिन जातियों की ढाल को आगे रखकर नहीं। उन्होंने कहा, ‘‘हमें अपने काम की वजह से विकास करना है।''

(एजेंसी इनपुट के साथ)

जापानी निवेश का प्रमुख केंद्र बन रहा महाराष्ट्र, मुंबई में JCCI प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक

एथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, लेकिन इतनी सप्लाई आएगी कहां से? सुप्रीम कोर्ट का सरकार से सवाल

जामिया में छात्रों की बड़ी जीत, यूनिवर्सिटी ने जारी किया छात्र संघ चुनाव का शेड्यूल

प्रदर्शन से अर्थव्यवस्था को कितना होता है नुकसान ? कारोबार,रोजगार और जनता की जेब पर पड़ने वाले प्रभाव को समझे

40 साल की दोस्ती और हर बड़े काम में अहम भूमिका, कौन हैं मुकेश अंबानी के खास दोस्त MM?