PM Modi Enjoying Jhalmuri With Kids 
विधानसभा चुनाव 2026

जहां पीएम मोदी ने चखा था झालमुड़ी का स्वाद, उस झारग्राम सीट का क्या हाल है?

Jhargram Seat Results 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल चुनाव में रुक कर झालमुड़ी खाई थी। उस झारग्राम सीट की चर्चा की खूब चर्चा हुई। अब वहां से भाजपा कैंडिडेट भारी अंतर से आगे चल रहे हैं।

प्रतीक पाण्डेय

PM Modi at Jhargram: झारग्राम सीट पर पीएम मोदी का जादू चल रहा दिखाई दे रहा है। चुनाव प्रचार के समय खाई गई तीखी झालमुड़ी ने भाजपा के लिए उस सीट पर मिठास भर दी है। जानिए क्या है लेटेस्ट अपडेट।

झारग्राम विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने बढ़त बना ली है। यह वही क्षेत्र है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस सहज झलक के लिए चर्चा में आया था, जब उन्होंने चुनावी रैलियों के बीच एक स्थानीय दुकान पर रुककर झालमुड़ी का स्वाद लिया था। आयोग के ताजा रुझानों की मानें तो, फिलहाल बीजेपी 167 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस 87 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

झारग्राम का वह 'झालमुड़ी मोमेंट'

झारग्राम में बीजेपी की इस बढ़त ने पीएम मोदी के उस चर्चित वाक्ये की यादें ताजा कर दी हैं, जब वे अपनी सुरक्षा और प्रोटोकॉल की परवाह किए बिना अचानक एक साधारण सी झालमुड़ी की दुकान पर जा पहुंचे थे। उस समय के कुछ मुख्य बिंदु आज भी लोगों के जेहन में हैं।

पीएम मोदी ने न केवल झालमुड़ी खाई, बल्कि दुकानदार के मना करने के बावजूद उसे 10 रुपये का भुगतान भी किया। उन्होंने मुस्कराते हुए दुकानदार से कहा, "पैसे तो देने ही होंगे।" प्रधानमंत्री मोदी का यह अंदाज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसे उनके समर्थकों ने उनकी सादगी से जोड़कर देखा। तस्वीरों में साफ दिखा था कि कैसे उस वक्त दुकानदार के चेहरे पर खुशी थी और समर्थकों की भीड़ ने पीएम को घेर लिया था।

इस सीट से लक्ष्मी कांता साव लगभग 13000 वोटों से आगे चल रहे हैं। टीएमसी उम्मीदवार दूसरे नंबर पर हैं। जबकि सीपीआई-एम के उम्मीदवार तीसरे नंबर पर हैं।

गिनती अभी बाकी है…

आज के चुनावी रुझानों में झारग्राम से बीजेपी का आगे निकलना यह संकेत दे रहा है कि उस वक्त का वह जमीनी जुड़ाव शायद वोटों में तब्दील होता दिख रहा है। हालांकि, मतगणना अभी जारी है और अंतिम परिणामों तक यह मुकाबला और भी दिलचस्प हो सकता है। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के आगे न‍िकलने के बाद एक बार फ‍िर सोशल मीड‍िया पर झालमुड़ी वायरल हो गई। लोग तमाम तरह के मीम्‍स बनाकर शेयर कर रहे हैं। कुछ लोग झालमुड़ी खाकर ममता बनर्जी को खेला होबे की बात कह रहे हैं।

पहली बार PDA रथ से निकलेंगे अखिलेश यादव, 24 सितंबर को रायबरेली में MLA राहुल लोधी के घर लेंगे चाय की चुस्की

क्यों की गई थी रेलवे सुरक्षा बल की स्थापना, IB को करनी पड़ी थी सिफारिश, जानिए पूरा इतिहास

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज