बालासाहेब थोराट (सोर्स: सोशल मीडिया) 
विधानसभा चुनाव 2026

मुंबई में जमकर बरसे बालासाहेब थोराट, बोले- महाराष्ट्र ने मोदी सरकार का अहंकार तोड़ा

महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवार मुजफ्फर हुसैन के चुनावी घोषणा पत्र के विमोचन कार्यक्रम में आए पूर्व मंत्री विधायक बालासाहेब थोरात ने कहा कि 2024 में महाराष्ट्र ने मोदी सरकार का अहंकार तोड़ दिया।

आकाश मसने

मुंबई: मीरा भायंदर विधानसभा सीट से महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवार मुजफ्फर हुसैन के चुनावी घोषणा पत्र के विमोचन कार्यक्रम में आए पूर्व मंत्री विधायक बालासाहेब थोरात ने कहा कि 2024 में महाराष्ट्र ने मोदी सरकार का अहंकार तोड़ दिया। इसके पहले चुनावों में मोदी सरकार के नारे लगते थे। अब मोदी सरकार के नारे की जगह महायुति सरकार के नारे लगा रहे हैं। कांग्रेस नेता बालासाहेब थोरात ने अपने संबोधन में महाराष्ट्र के महायुति सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार, अपराधों में वृद्धि, महंगाई आदि को लेकर जमकर खिंचाई की।

इस अवसर पर शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अनिल देसाई ने कोरोना काल में तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्य पर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दी गई सर्टिफिकेट और अन्य राज्यों को भी महाराष्ट्र मॉडल के अनुसरण करने की बात दिलाई और कहा कि यह भाजपा की ही संस्कृति हो सकती है कि दो पार्टियों ने तोड़फोड़, और धर्म के नाम पर नफरत की राजनीति करती है। यह महाराष्ट्र की संस्कृति नहीं है।

मुजफ्फर हुसैन ने लगाए जय श्री राम के नारे

चुनावी घोषणा पत्र के विमोचन के अवसर पर मुजफ्फर ने भाजपा पर जमकर भड़ास निकाली और कहा कि जय श्री राम बोलकर धर्म की राजनीति करने वालों को चुनौती देता हूं कि खुले मंच पर आकर किसी भी धर्म पर चर्चा कर लें, पता चल जाएगा किसको कितना ज्ञान है। इसके साथ ही मुजफ्फर ने जय श्री राम के नारे भी मंच से लगाए और कहा कि श्री राम, मर्यादा पुरुषोत्तम हैं, वे सभी के आदर्श हैं और सबके हैं।

मुजफ्फर हुसैन के चुनाव घोषणापत्र का विमोचन

मुजफ्फर हुसैन के चुनाव घोषणापत्र का विमोचन कांग्रेस विधानमंडल समूह के नेता बालासाहेब थोराट, शिवसेना सांसद अनिल देसाई, कर्नाटक विधानसभा के वरिष्ठ विधायक हम्पन्ना गौड़ा और महाविकास अघाड़ी के अन्य घटक दलों की मौजूदगी में मीरारोड स्थित सेंट्रल पार्क में आयोजित एक सार्वजनिक सभा में किया गया। इसके साथ ही महाविकास अघाड़ी की ओर से जनसेवा की पंचसूत्री की घोषणा की गई।

युवाओं को महालक्ष्मी योजना, परिवार सुरक्षा, समानता की गारंटी, कृषि समृद्धि, बेरोजगार युवाओं को 4000 प्रति माह तक की सहायता का वादा घोषणा पत्र में किया गया है। मुजफ्फर हुसैन ने 1990 से लेकर अब तक का अपना पासपोर्ट फोटो और मूल हस्ताक्षर सार्वजनिक रूप से उपस्थित लोगों को दिखाया। 'जबाब दो' के जरिए हम विपक्ष से पिछले दस साल में किए गए काम का हिसाब मांगा।

Supreme Court Hindi Service: हिंदी दिवस पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा ऐलान, अब आसान हिंदी में समझ सकेंगे फैसले

Disha Salian Case में FIR दर्ज! सिर्फ आदित्य ठाकरे नहीं, बाकी नाम सुनकर भी लगेगा शॉक; एक्शन मोड में CBI

होर्मुज के बाद सऊदी ने भी बंद की तेल की पाइपलाइन, भारत में महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल?

CM भजनलाल की जीरो टॉलरेंस नीति का बड़ा असर: 20 अधिकारी बर्खास्त, 332 निलंबित; भ्रष्टाचारियों पर सख्त प्रहार

Tamil Nadu Government: तमिलनाडु में बिल्डिंग प्लान बनाना होगा आसान, सरकार ला रही है सिंगल विंडो ऑनलाइन पोर्टल