अमित शाह और राहुल गांधी, फोटो- सोशल मीडिया 
विधानसभा चुनाव 2026

विधानसभा चुनाव: आज चेन्नई में चढ़ेगा सियासी पारा, आमने-सामने होंगे दो दिग्गज, दक्षिण के रण में शाह और राहुल

Assembly Elections 2026: तमिलनाडु और पुडुचेरी में चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में आज चेन्नई का सियासी पारा चढ़ने वाला है। अमित शाह और राहुल गांधी की मौजूदगी से चुनावी मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया है।

प्रतीक पाण्डेय

Amit Shah-Rahul Gandhi Chennai Visit: तमिलनाडु और पुडुचेरी की धरती आज भारतीय राजनीति के दो सबसे बड़े दिग्गजों की गवाह बनने जा रही है। जैसे-जैसे चुनाव अपने निर्णायक चरण में पहुंच रहे हैं, चेन्नई हवाई अड्डा एक अभेद्य किले और सियासी चर्चाओं के केंद्र में तब्दील हो चुका है।

आज यानी 6 अप्रैल को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी दोनों ही चेन्नई की धरती पर कदम रख रहे हैं। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के इतने कड़े इंतजाम किए गए हैं कि परिंदा भी पर न मार सके, क्योंकि दोनों ही नेताओं के आने-जाने के समय में काफी समानता रहने वाली है।

राहुल गांधी का चेन्नई का शेड्यूल क्या है?

सियासी घटनाक्रम की शुरुआत सुबह से ही हो चुकी है। कांग्रेस के कद्दावर नेता राहुल गांधी आज सुबह करीब 10:00 बजे नई दिल्ली से सीधे चेन्नई हवाई अड्डे पर पहुंचे हैं। उनके स्वागत के लिए तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के तमाम वरिष्ठ नेता पहले से ही एयरपोर्ट पर पलकें बिछाए खड़े थे। राहुल का यह दौरा तमिलनाडु में कांग्रेस और उसके गठबंधन सहयोगियों के लिए संजीवनी का काम कर सकता है। राहुल के आगमन के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश देखा जा रहा है। बीते दिन से ही सभी कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं। राहुल गांधी यहां से राज्य के तमाम हिस्सों में चुनावी रैलियों को संबोधित कर विपक्ष की धार तेज करने की कोशिश करेंगे।

अमित शाह का कोच्चि से पुडुचेरी तक का तूफानी दौरा

भारतीय जनता पार्टी की तरफ से अमित शाह का कार्यक्रम भी बेहद व्यस्त और सटीक तय किया गया है। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो अमित शाह दोपहर करीब 3:15 बजे कोच्चि से एक निजी विमान के जरिए चेन्नई हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि वे एयरपोर्ट से बाहर नहीं निकलेंगे, बल्कि आगमन के ठीक पांच मिनट बाद यानी दोपहर 3:20 बजे एक निजी हेलीकॉप्टर में सवार होकर सीधे पुडुचेरी के लिए उड़ान भरेंगे। पुडुचेरी में वे एनडीए के उम्मीदवारों के पक्ष में हुंकार भरेंगे और जनता से वोट की अपील करेंगे। शाह का यह 'फ्लाइंग विजिट' बताता है कि बीजेपी के लिए पुडुचेरी की चुनावी जंग कितनी अहम है।

वीआईपी लाउंज में बनेगी बीजेपी की चुनावी रणनीति

पुडुचेरी में अपने चुनावी कार्यक्रमों को संपन्न करने के बाद, अमित शाह शाम को वापस चेन्नई लौटेंगे। अनुमान है कि वे शाम लगभग 6:10 बजे चेन्नई हवाई अड्डे पर लैंड करेंगे। शाम को उनके कार्यक्रम का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा पुराने हवाई अड्डे के परिसर में स्थित वीआईपी लाउंज में होने वाली बैठकें हैं। यहां तमिलनाडु बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की फौज उनके इंतजार में होगी।

सूत्रों का कहना है कि इन मुलाकातों के दौरान शाह राज्य की चुनावी रणनीतियों, बूथ स्तर के समन्वय और भविष्य की योजनाओं पर मंथन करेंगे। इन गोपनीय बैठकों के बाद, वे रात को ही निजी विमान से वापस नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

हवाई अड्डे पर सुरक्षा के बीच आपातकालीन बैठक

एक ही दिन में दो इतने बड़े वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए चेन्नई हवाई अड्डे के अधिकारियों ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। प्रोटोकॉल की समीक्षा करने और सुचारू आवागमन सुनिश्चित करने के लिए एक आपातकालीन समन्वय बैठक आयोजित की गई थी। इसमें वीआईपी पास जारी करने के नियमों को सख्त किया गया है और अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं कि आम यात्रियों को कोई असुविधा न हो।

17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo विमान पर गिरी बिजली, पायलट ने कराई सुरक्षित लैंडिंग

फिल्म हनुमान अंश से कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, बढ़ती भीड़ बनी खतरा; भक्तों की सुरक्षा बड़ी चुनौती

दो दिन, दो हिरासत और धरना प्रदर्शन...राहुल गांधी के अभियान में अब आगे क्या? खुद बताया

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय