अजित पवार (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया) 
विधानसभा चुनाव 2026

महाराष्ट्र चुनाव के बीच अजित पवार की CM पर पर दावेदारी! कहा- सबको चाहिए प्रमोशन

महाराष्‍ट्र चुनाव के बीच एनसीपी नेता अज‍ित पवार ने सीएम फेस को लेकर एक बार फ‍िर दावा ठोका है. लेकिन इस बार उन्‍होंने कई बड़ी बातें कहीं हैं, जो शायद बीजेपी को पसंद न आए.

अर्पित शुक्ला

मुंबई: महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव में रोज नए तरह के रंग देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच एनसीपी नेता अजित पवार के एक बयान को लेकर चर्चा शुरू हो गई है कि क्‍या अजित पवार सीएम की कुर्सी पर दावेदारी ठोक रहे हैं? एक मीडिया संस्थान से बातचीत में उन्‍होंने शरद पवार के खिलाफ बयानबाजी करने वाले भाजपा नेता सदाभाऊ खोत को कड़ी फटकार लगाई। लेकिन जब मुख्यमंत्री फेस को लेकर उनसे पूछा गया, तो उन्होंने साफ कहा कि प्रमोशन सबको चाहिए।

क्या बोले अजित पवार

अजित पवार से जब पूछा गया कि क्‍या आप महायुत‍ में ही सीएम बनने की ख्‍वाहिश रखते हैं? इस पर अजित पवार ने कहा कि एक क्‍लर्क तक चाहता है क‍ उसका प्रमोशन हो, तो फिर हम क्‍यों नहीं चाहेंगे। उन्होंने कहा कि आगे देखा जाएगा क‍ क्‍या होता है। अजित पवार इससे पहले भी मुख्यमंत्री पद पर दावेदारी की बात कह चुके हैं।

यह भी पढ़ें- 

क्या हैं इसके मायने?

चुनाव से चंद दिन पहले उनका यह बयान, बहुत कुछ बयां करता है। वो भी तब जब एक दिन पहले ही अजित पवार ने शरद पवार के खिलाफ बयानबाजी करने वाले भाजपा नेता को कड़ी फटकार लगाई थी। बता दें कि अजित पवार ने खुद फोन भी किया और देवेंद्र फडणवीस से शिकायत भी की। वहीं, यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नारे बंटोगे तो कटोगे को लेकर भी अजित पवार काफी सख्‍त नजर आए और साफ तौर पर कहा कि महाराष्‍ट्र शिवाजी महाराज की धरती है, यहां यह सब नहीं चलेगा।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट