फडणवीस मुस्लिम समुदाय को डराने का प्रयास कर रहे, BJP पर जमकर बरसे ओवैसी 
विधानसभा चुनाव 2026

फडणवीस मुस्लिम समुदाय को डराने का प्रयास कर रहे, BJP पर जमकर बरसे ओवैसी

Asaduddin Owaisi On Maharashtra Election: AIMIM चीफ ने कहा कि एआईएमआईएम महाराष्ट्र में एक सेक्युलर सरकार को बढ़ावा देना चाहती है.

अर्पित शुक्ला

मुंबई: मुंबई के वर्सोवा विधानसभा सीट से AIMIM की प्रत्याशी रईस लश्करिया के समर्थन में आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने मुस्लिम समाज के लिए स्वतंत्र नेतृत्व की आवश्यकता पर जोर दिया। ओवैसी ने कहा कि भारतीय मुस्लिम समुदाय को अपनी आवाज तथा पहचान के लिए एक ऐसे नेतृत्व की जरूरत है, जो उनके हक की आवाज को बुलंद करे।

ओवैसी ने मौलाना अबुल कलाम आजाद के योगदान तथा उनके विचारों के बारे में बताते हुए कहा कि उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में मुस्लिम समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। ओवैसी ने कहा कि आजाद ने देश के बंटवारे का विरोध करते हुए भारतीय मुसलमानों के लिए नेतृत्व की बात की थी, लेकिन कांग्रेस ने उनके विचारों का समर्थन नहीं किया और मौलाना आजाद के खिलाफ ही अन्य मुस्लिम नेताओं को खड़ा कर दिया।

सेक्युलर सरकार की जरूरत

ओवैसी ने कहा कि AIMIM महाराष्ट्र में एक सेक्युलर सरकार को बढ़ावा देना चाहती है। ओवैसी का कहना था कि न तो शिंदे सीएम बनेंगे और न फडणवीस, बल्कि महाराष्ट्र में एक सेक्युलर व्यक्ति को सीएम बनाया जाएगा। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन दलों ने मुस्लिम समाज की आवाज को दबाने की कोशिश की है। ओवैसी ने देवेंद्र फडणवीस और बीजेपी पर भी तीखा हमला करते हुए कहा कि फडणवीस मुस्लिम समुदाय को डराने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वे अपने समुदाय की आवाज़ उठाते रहेंगे। उन्होंने फडणवीस को चुनौती दी कि वो डरने वाले नहीं हैं।

वक्फ बिल को लेकर सवाल

ओवैसी ने मोदी सरकार की तरफ से प्रस्तावित वक्फ संपत्ति तथा UAPA कानून पर भी निशाना साधा। उन्होंने आगे कहा कि वक्फ संपत्तियों पर नियंत्रण को लेकर जो कानून लाया गया है, उससे मुस्लिम समाज की मस्जिदों, दरगाहों तथा कब्रिस्तानों पर खतरा मंडरा रहा है। ओवैसी ने कहा कि अगर यह कानून लागू हुआ तो समुदाय की धार्मिक संपत्तियों पर कब्जा किया जा सकता है।

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न