समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र प्रमुख अबू आजमी (सौ. से समाजवादी पार्टी) 
विधानसभा चुनाव 2026

'अपने बच्चे को दूध नहीं पिलाएगी' बोलकर फंस सकते हैं सपा नेता अबू आजमी, इसलिए निर्वाचन आयोग के पास पहुंचा है मामला

सोमैया ने चुनाव आयोग से एसपी नेता के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की अपील की। अब आयोग मामले की जांच पड़ताल करके कार्रवाई कर सकता है।

विजय कुमार तिवारी

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी की पूर्व सांसद कृति सोमैया ने बुधवार को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को पत्र लिखकर अपने हालिया चुनावी अभियान के दौरान कथित भड़काऊ भाषण का इस्तेमाल करने के लिए समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र प्रमुख अबू आजमी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

भारतीय जनता पार्टी की पूर्व सांसद कृति सोमैया ने अपने पत्र में आरोप लगाया है कि आजमी मुस्लिम समुदाय से "धार्मिक आधार" पर वोट करने की अपील कर रहे थे और वह चुनाव से पहले मुस्लिम मतदाताओं के बीच कट्टरता का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे थे।

उन्होंने आजमी द्वारा दिए गए भाषण का उल्लेख किया जिसमें सपा नेता अबू आजमी ने कहा था कि जब पार्टी के पास महाराष्ट्र में हमारे आठ विधायक होंगे, तो कोई भी मां मुसलमानों के खिलाफ अत्याचार करने के लिए "अपने बच्चे को दूध नहीं पिलाएगी"। अबू आजमी ने कहा,..."वर्तमान में हमारे पास दो विधायक हैं। हमें कम से कम छह से आठ विधायकों की जरूरत है, और जिस दिन हमें आठ विधायक मिल जाएंगे, किसी की मां उसे दूध नहीं पिलाएगी ताकि वह मुसलमानों के खिलाफ अत्याचार कर सके। यह मेरा वादा है.. मैं अपनी जान दे सकता हूं... इस समुदाय की रक्षा के लिए, लेकिन मैं किसी के सामने घुटने नहीं टेकूंगा। ''

सोमैया ने चुनाव आयोग से एसपी नेता के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की अपील की। अब आयोग मामले की जांच पड़ताल करके कार्रवाई कर सकता है।

इससे पहले देखा जाए तो समाजवादी पार्टी ने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए गठबंधन के हिस्से के रूप में महा विकास अघाड़ी से 12 सीटों की मांग की थी। आजमी ने कहा कि एक्स पर उनका पोस्ट नाराजगी व्यक्त करने के लिए नहीं था, बल्कि पार्टियों को यह याद दिलाने के लिए था कि समय समाप्त हो रहा है।

मीडिया से बात करते हुए आज़मी ने कहा , "वर्तमान में, केवल कांग्रेस, एनसीपी-एससीपी और शिवसेना (यूबीटी) बैठकें कर रहे हैं। अन्य छोटे दलों के साथ बैठकें अभी भी लंबित हैं। मैं अपने ट्वीट के माध्यम से उन्हें याद दिला रहा था कि बहुत देर हो चुकी है। मैंने सुना था कि कांग्रेस भी कुछ घोषणा करने वाली है, इसलिए मैंने उनसे कहा था कि हमें विश्वास में लें। इसमें कोई नाराजगी नहीं है। मैं सिर्फ ये याद दिलाना चाहता था कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव के बीच भी रिश्ते अच्छे हैं।''

अबू आजमी ने कहा कि अपनी मजबूत दावेदारी के नाम पर गठबंधन से 12 सीटें मांग रहा हूं। चुनाव में उतनी सीटें पाने की कोशिश करूंगा। यहां हमारी जीत पक्की होगी।

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होने वाला है। भारत के चुनाव आयोग ने 15 अक्टूबर को घोषणा करते हुए इसका ऐलान किया था। इसके साथ ही, राजनीतिक दलों ने राज्य की 288 सीटों के लिए चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है और अपने अपने प्रत्याशियों की घोषणा भी शुरू कर दी है।

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के कामकाज पर इलाहाबाद HC से मांगी रिपोर्ट

TRAI का बड़ा फैसला! अब सिर्फ कॉल और SMS वाले सस्ते पैक भी होंगे उपलब्ध; ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा विकल्प