मुंबई में सुभासपा के 2 दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में पहुंचे अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (सोर्स: एक्स@SBSP4INDIA)  
विधानसभा चुनाव 2026

महाराष्ट्र में पैर जमाने की जुगत में ओपी राजभर, मुंबई में सुभासपा का 2 दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने अपनी जड़े महाराष्ट्र में जमाने के उद्देश्य से मुंबई से सटे मीरारोड में राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया है। सुभासपा के 2 दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारंभ बुधवार 21 अगस्त को मीरारोड पूर्व के भारत रत्न लता मंगेशकर नाट्य गृह में हुआ।

आकाश मसने

मुंबई: आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने अपनी जड़े महाराष्ट्र में जमाने के उद्देश्य से मुंबई से सटे मीरारोड में राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया है। सुभासपा के 2 दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारंभ बुधवार 21 अगस्त को मीरारोड पूर्व के भारत रत्न लता मंगेशकर नाट्य गृह में हुआ। 21 और 22 अगस्त को संपन्न होने वाले इस अधिवेशन में मुख्य अतिथि सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तरप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की अध्यक्षता में महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, बिहार, चंडीगढ़, राजस्थान आदि राज्यों के कमिटी सदस्य सहभागी हुए।

महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर राजभर ने बताया की अन्य राजनीतिक पार्टियों की तरह ही सुभासपा के राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया गया है। इस अधिवेशन में आगामी चुनावों में पार्टी की भूमिका, अच्छे नेताओं, वक्ताओं का चयन और पार्टी के संगठन को मजबूत व विस्तार करने की दिशा और प्रचार प्रसार का चिंतन, मंथन और प्रमुख वक्ताओं के विचारों का आदान प्रदान किया जाएगा।

उमाशंकर राजभर ने कहा कि सुभासपा भी एनडीए के घटक दल हैं। एनडीए में उनकी भी पार्टी को यथोचित सम्मान और सहभागिता सुनिश्चित होनी चाहिए, इस पर भी विचार विमर्श किए जाएंगे। उत्तरप्रदेश, बिहार के लोग बड़ी से संख्या में यहां रहते हैं, जो सुभासपा के विचारधारा को मानते हैं, उनको जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। देश के अन्य राज्यों से आने वाले नेताओं और पदाधिकारियों के रहने की व्यवस्था शिवार गार्डन में की गई है।

महाराष्ट्र वीरों की धरती

संगठन मंत्री संतोष कुमार राय ने कहा कि महाराष्ट्र वीरों की धरती है, छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमि है और सुभासपा पर भी सुहेलदेव महाराज का आशीर्वाद है। पहली बार इस धरती पर राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया गया है। इस अधिवेशन में चिंतन मंथन के बाद जो बात छन कर निकलेगी, वह देश के सभी राज्यों में सुभासपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाएगी और पार्टी का परचम पूरे देश मे फहराएगा।

सौरव दास-आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, तिहाड़ जेल भेजे गए, अजिंक्य बोले- सरकार की तानाशाही

एल. मुरुगन ने पीएम मोदी को सौंपा इस्तीफा, दिल्ली से लेकर तमिलनाडु तक मची हलचल, मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा तेज

SIR पर सियासी संग्राम, राहुल के आरोपों का अमित शाह ने दिया जवाब, कहा- 2029 में करारी हार के लिए रहें तैयार

Weather Today: जम्मू-कश्मीर में गिरेंगे ओले, हिमाचल से राजस्थान तक भारी बारिश, तमिलनाडु में येलो अलर्ट जारी

सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे आज सुबह कोर्ट में होंगे पेश, तिहाड़ भेजे जाने की संभावना