BJP से धैर्यशील और NCP से नितिन पाटिल ने भरा पर्चा, महाराष्ट्र की दो राज्यसभा सीटों पर होना है चुनाव

महाराष्ट्र सहित देश के 9 राज्यों की 12 राज्यसभा सीटों पर 26 व 27 अगस्त को चुनाव होने है। महाराष्ट्र की दो राज्यसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। इसके लिए भाजपा ने एक सीट से धैर्यशील पाटिल को अपना उम्मीदवार बनाया था। वहीं महायुति गठबंधन के सहयोगी अजित पवार की एनसीपी को एक सीट मिली थी। एनसीपी की ओर से नितिन पाटिल चुनावी मैदान में है।
BJP से धैर्यशील और NCP से नितिन पाटिल ने भरा पर्चा, महाराष्ट्र की दो राज्यसभा सीटों पर होना है चुनाव
बीजेपी से धैर्यशील पाटिल और NCP से नितिन पाटिल ने भरा पर्चा (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

मुंबई: महाराष्ट्र सहित देश के 9 राज्यों की 12 राज्यसभा सीटों पर 26 व 27 अगस्त को चुनाव होने है। महाराष्ट्र की दो राज्यसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। इसके लिए भाजपा ने एक सीट से धैर्यशील पाटिल को अपना उम्मीदवार बनाया था। वहीं महायुति गठबंधन के सहयोगी अजित पवार की एनसीपी को एक सीट मिली थी। एनसीपी की ओर से नितिन पाटिल चुनावी मैदान में है।

महाराष्ट्र में राज्यसभा की दो रिक्त सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा के धैर्यशील पाटिल और राकांपा के नितिन पाटिल ने बुधवार को अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। दोनों ने नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन अपने-अपने पर्चे भरे। जरूरत पड़ने पर तीन सितंबर को मतदान होगा।

भाजपा ने उदयनराजे भोसले द्वारा सतारा निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद रिक्त हुई सीट के लिए धैर्यशील पाटिल को उम्मीदवार बनाया है। नितिन पाटिल को उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने राज्यसभा की सीट के लिए मैदान में उतारा है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के मुंबई उत्तर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद यह सीट रिक्त हुई है। धैर्यशील पाटिल के अलावा, भोसले द्वारा खाली की गई सीट के लिए दो निर्दलीय उम्मीदवारों और दूसरी सीट से एक निर्दलीय उम्मीदवार ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया है।

महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा और उसके सहयोगी दलों के संख्याबल को देखते हुए, नितिन और धैर्यशील की जीत तय मानी जा रही है। राज्य की 288 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के पास 103 विधायक, राकांपा के 42, कांग्रेस के 37, शिवसेना (यूबीटी) के 15 और राकांपा (शरदचंद्र पवार) के 10 विधायक हैं। इसके अलावा 13 विधायक निर्दलीय हैं।

वहीं, बहुजन विकास आघाडी के तीन, समाजवादी पार्टी के दो, एआईएमआईएम के दो और प्रहार जनशक्ति पार्टी के दो विधायक हैं। विधानसभा में 14 सीट रिक्त हैं। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना, माकपा, स्वाभिमानी पक्ष, आरएसपी, जन सुराज्य शक्ति पार्टी, क्रांतिकारी शेतकारी पक्ष और पीडब्ल्यूपी का एक-एक सदस्य है।

9 राज्यों की 12 सीटों पर होना है चुनाव

चुनाव आयोग के निर्देश के मुताबिक राज्यसभा की इन सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए 14 अगस्त को अधिसूचना जारी की गई। 21 अगस्त को नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है। 22 अगस्त को स्क्रूटनी होगी। असम, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और त्रिपुरा में नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 26 अगस्त जबकि बिहार, हरियाणा, राजस्थान, तेलंगाना और ओडिशा में नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 27 अगस्त तय की गई है। इन सभी सीटों पर 3 सितंबर को मतदान होगा और नतीजे 3 सितंबर को ही शाम 5 बजे घोषित किए जाएंगे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com