प्रतीकात्मक फोटो- सोशल मीडिया 
दिल्ली

दिल्ली में रौद्र रूप में यमुना, एनसीआर में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, गुरुग्राम पानी-पानी

Delhi NCR Weather: सोमवार को दिल्ली और आसपास के एनसीआर क्षेत्रों में तेज बारिश ने जनजीवन को खासा प्रभावित किया। इस मूसलाधार बारिश से गुरुग्राम में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति बन गई।

प्रतीक पाण्डेय

Delhi NCR Rain Alert: दिल्ली और एनसीआर के अनेक इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश ने ट्रैफिक व्यवस्था को अस्त-व्यस्त कर दिया। सड़कों पर पानी भरने से गाड़ियां रेंगती नजर आईं। हालात को देखते हुए प्रशासन ने मंगलवार के लिए 'वर्क फ्रॉम होम' की सलाह दी है।

गुरुग्राम की सड़कों पर तो पानी का बहाव इतना तेज था कि बाढ़ जैसी तस्वीरें सामने आईं। फरीदाबाद में भी हालात कुछ अलग नहीं रहे। पालम क्षेत्र में घने बादलों और भारी बारिश के कारण दोपहर के तीन बजे के आसपास दृश्यता घटकर सिर्फ 800 मीटर रह गई। इससे हवाई सेवाएं भी बुरी तरह प्रभावित हुईं और करीब 400 से अधिक उड़ानें देरी का शिकार हुईं।

आज भी जोरदार बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए भी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। खासकर गुरुग्राम और फरीदाबाद में भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विभाग का कहना है कि फिलहाल बारिश का सिलसिला थमने के आसार नहीं हैं।

रौद्र रूप ले रही है यमुना

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और यह खतरे के निशान से लगभग एक मीटर ऊपर पहुंच सकता है। सरकार ने इसके मद्देनजर यमुना के किनारे बसे इलाकों को खाली कराने और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। बाढ़ नियंत्रण टीमों को चौबीसों घंटे सतर्क रहने को कहा गया है। इसी को देखते हुए पुराना रेलवे पुल बंद करने का भी निर्णय लिया गया है। जब जलस्तर 206 मीटर पार कर जाएगा, तब से यह पुल आम जनता के लिए बंद रहेगा और ट्रेनों की रफ्तार सीमित कर दी जाएगी।

448 उड़ानें प्रभावित, यात्री हलाकान

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भरोसा दिलाया है कि सरकार सभी जरूरी उपाय कर रही है और जनता को घबराने की जरूरत नहीं है। दिल्ली एयरपोर्ट पर मौसम की वजह से 448 उड़ानें प्रभावित हुई हैं। उड़ानों में देरी के कारण यात्रियों को असुविधा हुई और उन्हें एयरलाइंस से संपर्क में रहने की सलाह दी गई है।

वर्क फ्रॉम होम का आदेश

जिला प्रशासन ने सभी निजी कंपनियों को मंगलवार को घर से काम कराने और स्कूलों को ऑनलाइन क्लास चलाने के निर्देश दिए हैं। बारिश की वजह से दिल्ली और एनसीआर की सड़कों पर दिनभर ट्रैफिक जाम लगा रहा। मेट्रो सेवाएं भी प्रभावित हुईं, खासकर ब्लू लाइन पर एक पेड़ की डाली गिरने से परिचालन एक घंटे तक ठप रहा, जिससे यात्री परेशान हुए।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत