इंडिगो की फ्लाइट।  
दिल्ली

कुवैत से दिल्ली आ रही फ्लाइट को मिली उड़ाने की धमकी, 180 लोग थे सवार, अहमदाबाद में...

Kuwait Delhi Indigo Flight News : कुवैत से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट को आज दोपहर में हाईजैक करने और बम की धमकी मिली। फ्लाइट को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराया गया है।

रंजन कुमार

Kuwait Delhi Indigo Flight Bomb Threat News : कुवैत से दिल्ली की ओर बढ़ रहे इंडिगो के विमान में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब आसमान की ऊंचाइयों के बीच टिशू पेपर ने 180 यात्रियों की सांसें अटका दीं। इस छोटे से कागज के टुकड़े पर विमान को हाईजैक करने और बम से उड़ाने की खौफनाक चेतावनी लिखी थी। इस धमकी के बाद सुरक्षा के मद्देनजर फ्लाइट को तुरंत अहमदाबाद की ओर डायवर्ट किया गया और वहां सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

सफर सामान्य रूप से जारी था, तभी चालक दल को एक टिशू पेपर मिला, जिस पर विमान को नुकसान पहुंचाने की बात लिखी थी। पायलट ने बिना देरी किए एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचना दी। सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन कर विमान का रुख अहमदाबाद की तरफ मोड़ दिया गया। जैसे ही विमान रनवे पर उतरा, बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड और सुरक्षा एजेंसियों ने मोर्चा संभाला।

गहन तलाशी और यात्रियों की परेशानी

विमान में सवार 180 यात्रियों को फौरन बाहर निकाला गया। इसके बाद विमान के हर कोने और यात्रियों के सामान की बारीकी से जांच की गई। राहत की बात रही कि अब तक की जांच में कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ है। वैसे, इस प्रक्रिया के कारण दिल्ली पहुंचने वाले यात्रियों को घंटों तक मानसिक तनाव और थकान का सामना करना पड़ा।

कब थमेगा हॉक्स कॉल का सिलसिला?

कुछ महीनों में विमानों और स्कूलों को मिलने वाली ऐसी फर्जी धमकियों में अचानक बाढ़ आ गई है। अभी कुछ दिन पहले ही लखनऊ में भी एक इंडिगो फ्लाइट में बिल्कुल इसी तरह टिशू पेपर के जरिए धमकी दी गई थी। अब जांच एजेंसियां इस बात की तफ्तीश कर रही हैं कि क्या यह किसी की शरारत है या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है।

क्या कहता है कानून?

इस तरह की झूठी धमकियों से निपटने के लिए भारत सरकार और विमानन मंत्रालय अब और भी सख्त हो गए हैं। कोई यात्री ऐसी हरकत में शामिल पाया जाता है, तो उसे उम्रभर के लिए विमान यात्रा से प्रतिबंधित किया जा सकता है। विमान सुरक्षा अधिनियम के तहत दोषी को आजीवन कारावास और करोड़ों रुपये का जुर्माना हो सकता है। एक इंटरनेशनल फ्लाइट को डायवर्ट करने और इमरजेंसी लैंडिंग कराने में एयरलाइन कंपनी को लाखों रुपये का नुकसान होता है। सरकार अब इस नुकसान की भरपाई दोषी से कराने पर विचार कर रही है।

मोदी के दोस्त को अमेरिका में मिली शिकस्त, रोहित पवार का तीखा हमला, बोले- 2029 में भारत में भी बदलेगी सरकार

Solar: देश के 65% सोलर कृषि पंप अकेले महाराष्ट्र में, मार्च 2027 तक 100% पंपों को दिन में मिलेगी बिजली

BIG BREAKING: अग्निवीरों को सेना का दीपावली गिफ्ट, बोनस में मिला दो साल का एक्सटेंशन

Bihar: निर्दलीय जीते, BJP में गए और अब संकट में कुर्सी! बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज पर क्यों मंडराया खतरा?

वोट चोरी पर आर-पार की लड़ाई, गोरखपुर में नितिन नवीन की हुंकार तो भोपाल में नड्डा ने साधा निशाना