प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो- सोशल मीडिया 
दिल्ली

शर्मनाक! बेटे ने ही कर डाला मां का रेप, रोती बिलखती थाने पहुंची महिला ने सुनाई आपबीती

Delhi News: दिल्ला से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक बुजुर्ग महिला ने अपने बेटे पर ही रेप का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि बेटे ने उसके ऊपर कैरेक्टरलेस होने का आरोप लगाया और घिनौनी हरकत की।

प्रतीक पाण्डेय

Son Raped Mother: राजधानी दिल्‍ली से एक शर्मसार करने वाली घटना प्रकाश में आई है। यहां एक बेटे पर बुजुर्ग मां के साथ रेप करने की घटना सामने आई है। पीड़िता जब इसकी शिकायत करने थाने पहुंची तो पहले पुलिस को भरोसा नहीं हुआ। लेकिन बाद में मामला दर्ज कर लिया गया।

बेटे के खिलाफ रेप की एफआईआर होते ही पुलिस ने एक्शन लेते हुए रेप के आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। युवक तकरीबन 40 साल का बताया जा रहा है। मामले में जो बात चौंकाने वाली है वो ये कि बेटे ने अपनी मां का रेप सजा के तौर पर किया। बेटे ने मां पर आरोप लगाया कि उसका किसी और के साथ संबंध है और इसी के चलते उसने ये सजा दी है।

क्या है पूरा मामला

दिल्ली के हौज काजी इलाके में एक युवक ने अपनी मां पर चरित्रहीन होने का आरोप लगाया और रेप किया। इसके बाद पीड़ित मां अपनी बेटी के साथ थाने पहुंची और पुलिस को सारी आपबीती बताई। महिला ने बताया कि उसके बेटे ने कई बार उसको मारा पीटा और गलत काम किया। उससे तंग आकर महिला ने रिपोर्ट लिखाने पहुंची। पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धारा के तहत मामले को दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

सऊदी से लौटने पर बेटे ने खड़ा किया बखेड़ा

एक अधिकारी ने मामले के बारे में बताते हुए कहा, ‘महिला ने बताया कि वो जुलाई महीने में वे अपने पति और बेटी के साथ सऊदी अरब की यात्रा पर गई थीं। यात्रा के दौरान ही बेटे ने कथित तौर पर उनके पति को कॉल किया और महिला पर चरित्रहीन होने का आरोप लगाया। बेटे ने कहा कि उनके पिता तुरंत दिल्ली लौट आएं और उसे तलाक दे दें।’

पीड़िता ने अपनी शिकायत में आगे बताया, ‘बेचे ने कहा कि हमें दिल्ली आना चाहिए क्योंकि वो चाहता है कि मेरे पति मुझे तलाक दे दें। बेटे ने दावा किया कि उसको पता चला है कि मेरे दूसरे पुरुषों के साथ विवाहेतर संबंध हैं।’ अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

परिसीमन बिल पर विपक्ष की प्रेस कॉन्फ्रेंस, खरगे ने परिसीमन को लोकतंत्र पर बड़ा खतरा बताया

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर अब तक क्या हुआ? आज क्या होगा, संसद में कब आएगा नया बिल?

पहले किया था इनकार, अब एयरलाइन सेक्टर में एंट्री की तैयारी, अडाणी ग्रुप ने सरकार से मांगी बड़ी मंजूरी

आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों पर परिसीमन विधेयक का कितना होगा असर, कुछ इस तरह बदल सकते हैं चुनावी समीकरण

रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज ने 14.70 करोड़ रुपये में संसदीय क्षेत्र मछलीशहर में क्या क्या बनवाया?