पंकज कुमार और सत्येंद्र जैन (फोटो- सोशल मीडिया) 
दिल्ली

दिल्ली में बंद होंगे 250 मोहल्ला क्लीनिक, स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह के बयान पर सत्येंद्र जैन भड़के

आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन ने दिल्ली में 250 मोहल्ला क्लीनिक बंद करने की भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार की कथित योजना की शुक्रवार को कड़ी आलोचना की।

Saurabh Pal

नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन ने दिल्ली में 250 मोहल्ला क्लीनिक बंद करने की भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार की कथित योजना की शुक्रवार को कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह कदम राष्ट्रीय राजधानी के स्वास्थ्य सेवा ढांचे को पंगु बना देगा।

संवाददाता सम्मेलन में जैन ने सरकार से अनुरोध किया कि वह मोहल्ला क्लीनिक की संख्या कम करने के बजाय बढ़ाए। दिल्ली की पूर्ववर्ती ‘आप' सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों को सस्ती प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए अक्टूबर 2015 में मोहल्ला क्लीनिक की शुरुआत की थी।

‘आप' नेता ने इस बात पर जोर दिया कि मोहल्ला क्लीनिक में बुनियादी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिनमें डॉक्टर से परामर्श और 365 तरह के मुफ्त नैदानिक ​​परीक्षण शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस पहल का मकसद यह सुनिश्चित करना था कि लोगों को अस्पतालों तक की लंबी दूरी न तय करनी पड़े और उन्हें अपने घरों के पास ही चिकित्सा सुविधा मिल सके। जैन ने बताया कि दिल्ली में मौजूदा समय में मोहल्ला क्लीनिक की कुल संख्या 550 है और इन्हें बंद करना एक बड़ी गलती होगी। उन्होंने कहा कि सरकार को मोहल्ला क्लीनिक का विस्तार करना चाहिए, उन्हें बंद नहीं करना चाहिए। यह दिल्ली के लोगों के लिए एक बड़ा झटका है। हम उनसे अनुरोध कर रहे हैं कि वे एक भी क्लीनिक बंद न करें।

जैन ने चेतावनी दी कि इस फैसले से शहर की सबसे कमजोर वर्ग की आबादी को नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि औसतन 7,500 मरीज रोजाना इलाज के लिए मोहल्ला क्लीनिक पहुंचते हैं और इन्हें बंद करने से शहर की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा। कई मोहल्ला क्लीनिक किराये के परिसर में संचालित होने के एक संवाददाता के सवाल पर जैन ने कहा कि यह इस पहल को खत्म करने का बहाना भर है और कई सरकारी कार्यालय भी किराये की इमारतों में चलाए जाते हैं।

उन्होंने सरकार पर जानबूझकर दिल्ली की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को कमजोर करने का आरोप लगाया। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर 250 मोहल्ला क्लीनिक को तत्काल बंद करने की घोषणा की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि ये क्लीनिक केवल कागजों पर ही संचालित हो रहे हैं और इनका इस्तेमाल धोखाधड़ी की गतिविधियों के लिए किया जा रहा है।

Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी से आ रहा एक और चक्रवाती तूफान, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में अलर्ट

Chhath Special: छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, दिल्ली से चलेंगी 77 स्पेशल बसें, ट्रेन में वेटिंग का झंझट खत्म

Assam Accident: गोलाघाट में ट्रैवलर और कंटेनर ट्रक की भीषण टक्कर, 20 लोगों की मौत; कई घायल

मोदी की कुर्सी पर फडणवीस की नजर? पवन खेड़ा ने PM पद से जोड़ दी महाराष्ट्र CM की महत्वाकांक्षा

किश्तवाड़ में दो SPO की हत्या करने वाले 3 आतंकियों पर 30 लाख का इनाम घोषित, पुलिस ने जारी किए पोस्टर