राहुल गांधी ने डीसीपी से की मुलाकात सौजन्य-IANS
दिल्ली

पैलेट गन केस में कहां पहुंची जांच? पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे

Parliament Street Police Station: दिल्ली में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शिकायत दर्ज कराने के लिए संसद मार्ग पुलिस स्टेशन स्थित DCP कार्यालय पहुंचे।

प्रिया जैस

Rahul Gandhi at Parliament Street Police Station: दिल्ली में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शिकायत दर्ज कराने के लिए संसद मार्ग पुलिस स्टेशन स्थित DCP कार्यालय पहुंचे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ साहिल लोचा भी पुलिस स्टेशन पहुंचे।

मिली जानकारी के अनुसार, डीसीपी ऑफिस में साहिल लोचा पर हुए पैलेट गन के खिलाफ FIR की जांच कहां तक पहुंची इसका ब्यौरा लेने पहुंचे थे। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पैलेट गन कार्रवाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

जानकारी सामने आ रही है कि जब तक एफआईआर दर्ज नहीं की जाएगी तब तक वे थाने में ही रहेंगे। राहुल गांधी थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। राहुल गांधी के साथ उनके कार्यकर्ता और साहिल लोचा भी पुलिस थाने के बाहर बैठ गए।

धरने पर बैठे राहुल गांधी

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के DCP ऑफिस में मौजूद हैं। उनके साथ साहिल लोचा भी मौजूद हैं। साहिल लोचा पिछले महीने जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से घायल हो गए थे। राहुल गांधी इस बात पर जोर दे रहे हैं कि लोचव की लिखित पुलिस शिकायत पर FIR दर्ज की जाए। पार्टी सांसद कुमारी शैलजा भी उनके साथ वहां मौजूद हैं।

दिल्ली पुलिस से राहुल गांधी की हुई बातचीत

दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी से कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने जांच के लिए हाई पावर्ड कमेटी बिठाई है। कमेटी इन सभी मामलों की जांच करेगी। राहुल गांधी की शिकायत को पुलिस ने ले लिया है। हालांकि, अभी तक FIR को लेकर कोई बात सामने नहीं आई है।

राहुल गांधी के धरने को लेकर दिल्ली पुलिस उनसे हटने की अपील कर रही है। पुलिस स्टेशन में आम जनता आती-जाती रहती है। इसलिए उनका यहां बैठना सही नहीं है।

कांग्रेस सूत्रों ने बताई धरने की वजह

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, 14 तारीख को साहिल लोचा जो जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान घायल हो गए थे अपने वकीलों के साथ दिल्ली पुलिस के पास गए और लिखित शिकायत दी। उन्होंने I/O नंबर देने से इनकार कर दिया।

17 तारीख को ईमेल और फोन के जरिए भी इस मामले को आगे बढ़ाया गया। फिर भी कोई I/O नंबर नहीं दिया गया। कोई पावती (acknowledgement) भी नहीं दी गई।

अब, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पीड़ित के साथ मिलकर इस बात पर जोर देने के लिए वहां गए हैं। DCP फिर भी केस ऑफिसर और I/O नंबर नहीं दे रहे हैं। चूंकि यह एक संज्ञेय अपराध है, इसलिए FIR भी दर्ज होनी चाहिए, लेकिन दिल्ली पुलिस ऐसा नहीं कर रही है।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी