जयपुर में CJP नेताओं का विरोध, ग्रामीणों ने आशुतोष रांका समेत कई लोगों को पीटकर खदेड़ा, देखें VIDEO

CJP Ashutosh Ranka in Bagur: जयपुर के बागरू गांव में CJP सह-संयोजक आशुतोष रांका समेत पार्टी के अन्य लोगों का ग्रामीणों ने विरोध किया। इस दौरान कथित तौर पर मारपीट की घटना सामने आई।
cjp ashutosh ranka in bagur clash with villagers
बांगुर गांव में सीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ भिड़े ग्रामीणसौजन्य-एक्स स्क्रीनग्रैब
Published on: 
Updated on: 

CJP Jaipur Bagru Village: राजस्थान के जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक आशुतोष रांका और दूसरे लोगों को लोकल लोगों ने बगरू गांव जाने की कोशिश करने पर खड़े कर दिया और जमीन पर पटककर पिटाई कर दी।

आशुतोष रांका अपने कार्यकर्ताओं के साथ बांगुर गांव के स्कूलों का निरीक्षण करने पहुंचे थे, जहां ग्रामीणों ने उन पर हमला कर दिया और वहां से खदेड़ दिया। इस हमले के बाद सभी को वहां से भागना पड़ा।

सीजेपी और ग्रामीण आमने-सामने

जैसे ही सीजेपी के कार्यकर्ता गांव की दहलीज से अंदर आ रहे थे। ग्रामीणों ने उन्हें बीच में ही रोक दिया और धक्का देने लगे। सीजेपी के अनुसार, ग्रामीणों ने उन्हें आतंकवादी और नक्सली कहकर बुलाया और धक्का-मुक्की और मारपीट की। हालात तनावपूर्ण होने के बाद सीजेपी कार्कर्ताओं को वहां से भागना पड़ा।

सीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक आशुतोष रांका और उनके साथियों को स्थानीय लोगों ने बगरू गांव जाने की कोशिश करने पर खदेड़ दिया गया। इस पर CJP की कार्यकर्ता शिवांगी शर्मा ने कहा, "उन्होंने हमारे कार्यकर्ताओं पर हमला किया और हमें आतंकवादी और नक्सली कहा। यह बाहरी-भीतरी का क्या मतलब है, एक ही देश है। हम किसी दूसरी पार्टी या दूसरे देश से नहीं आए हैं। हम तो अपने ही देश के बच्चों की बात कर रहे हैं।"

ग्रामीणों ने बताया विरोध का कारण

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सदस्य एक लोकल स्कूल का दौरा करने के लिए गांव वालों के पास रुके। एक गांव वाले ने कहा, "हम इस मुद्दे पर पॉलिटिकलाइजेशन नहीं करना चाहते। हमारे स्कूल के लिए 12 लाख रुपये मंज़र हुए हैं। गांव वाले स्कूल बनाने में काबिल हैं। हमने पहले एक मंदिर बनाया था और हम शिक्षा का मंदिर भी बना सकते हैं। हमें कॉकरोच जनता पार्टी से कोई सपोर्ट नहीं चाहिए। हम ऐसी पार्टी के खिलाफ हैं जो देश को बांटने की बात करती है और भगवान राम के लिए बुरे शब्द कहती है। हम ऐसे लोगों का विरोध करते हैं। हमें ऐसे लोगों की जरूरत है जो देश के लिए काम करें।"

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com