(कॉन्सेप्ट फोटो)  
दिल्ली

दिल्ली ब्लास्ट के बाद डरा पाकिस्तान; PM शहबाज ने की बैठकें; बॉर्डर पर दौड़ाने लगा फाइटर जेट्स

Pak Air Force on Alert: दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद भारत की कार्रवाई के डर से पाकिस्तान में खलबली मच गई है। पाक पीएम देर रात तक बैठकें करते रहें। वहीं, पाक वायुसेना अलर्ट मोड पर चली गई।

रंजन कुमार

India and Pak Situation: दिल्ली कार धमाके के बाद भारत की कार्रवाई की आशंका से पाकिस्तान कांप उठा है। उसने घबराहट में राजस्थान से सटी सीमा पर अपनी वायुसेना की पेट्रोलिंग शुरू करा दी। पाकिस्तान की तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने इमरजेंसी बैठक तक कर ली। पीएम शहबाज शरीफ भी देर रात तक एनएसए और डीजी आईएसआई के साथ बैठकें करते रहे। वहीं, ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय ने दिल्ली धमाके के बाद भारत के कुछ इलाकों में यात्रा नहीं करने की एडवाइजरी जारी की। ब्रिटिश सरकार ने कहा कि उसके नागरिक भारत-पाकिस्तान सीमा से 10 किलोमीटर के अंदर जम्मू-कश्मीर और मणिपुर में यात्रा न करें। गौरतलब है कि दिल्ली धमाके में 11 लोगों की मौत की सूचना है। घटना के 3 घंटे बाद गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 8 मौतें हुई हैं। इसके बाद अस्पताल से जारी सूची में 9 मौतों की पुष्टि की गई।

अमेरिका और फ्रांस ने भी जारी की चेतावनी

अमेरिकी दूतावास ने अपने लोगों के लिए चेतावनी जारी कर कहा है कि वे दिल्ली में लाल किले के आसपास और पर्यटकों की भीड़ वाले इलाकों में जाने से बचें। यह भी कहा कि हर समय सतर्क रहें। फ्रांसीसी दूतावास ने कहा कि धमाका 10 नवंबर की शाम 7 बजे लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुआ। अभी धमाके की वजह और मृतकों की संख्या स्पष्ट नहीं है। फ्रांसीसी दूतावास ने दिल्ली में मौजूद अपने लोगों को सतर्क रहने, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और घटनास्थल से दूर रहने की सलाह दी। इसके साथ ही फ्रांसीसी यात्रियों से फिल द आरियान पोर्टल पर पंजीकरण कराने को कहा है, जिससे आपातकाल परिस्थितियों में उनसे संपर्क किया जा सके।

ईरान ने जाहिर की संवेदना

ईरान दूतावास ने दिल्ली कार ब्लास्ट पर दुख प्रकट किया है। इस दूतावास ने आधिकारिक बयान में कहा कि ईरान का दूतावास दिल्ली धमाके में मारे गए और घायल हुए भारतीय नागरिकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है। हम नरेंद्र मोदी सरकार और भारतीय जनता के साथ इस दुख की घड़ी में खड़े हैं।

मिस्र ने की घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना

मिस्र दूतावास ने कहा कि अपनी जनता और सरकार की ओर से हम लाल किले के पास हुए विस्फोट से प्रभावित परिवारों और प्रियजनों के लिए गहरी संवेदना जाहिर करते हैं। पीड़ितों के साथ हमारी प्रार्थनाएं हैं। हम घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते हैं।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज