दिल्ली में सोमवार शाम हुए कार ब्लास्ट के बाद का दृश्य। इमेज-सोशल मीडिया।  
दिल्ली

दिल्ली ब्लास्ट की जांच करेगी NIA, अमित शाह ने लिया फैसला, जानें अब तक क्या-क्या हुआ

Delhi Blast Investigation: दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार विस्फोट की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) करेगी। गृह मंत्रालय ने यह फैसला लिया है।

रंजन कुमार

Delhi Blast Live Updates: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर-1 के सामने हुए कार विस्फोट की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) करेगी। ब्लास्ट के 20 घंटे बाद गृह मंत्रालय ने मामले की जांच NIA को सौंप दी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज यानी 11 नवंबर को मामले की समीक्षा के लिए अपने आवास पर हाई लेवल मीटिंग बुलाई थी। बैठक सुबह 11 बजे शुरू हुई थी। इसमें सभी उच्च अधिकारी उपस्थित हुए। इस बैठक के बाद ही जांच NIA को सौंपी गई है। बैठक में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, आईबी निदेशक, दिल्ली पुलिस कमिश्नर, एनआईए के डीजी समेत कई बड़े अधिकारी मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता गृह मंत्री अमित शाह कर रहे थे। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी वर्चुअली इस बैठक में हिस्सा लिया।

मरने वालों की संख्या बढ़ी

इस ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। इनमें 2 महिलाएं भी हैं। 20 घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा। अब तक दो शवों की पहचान हुई है। बाकी की पहचान डीएनए टेस्ट से होगी।

ब्लास्ट वाली कार में मास्क लगाकर बैठा था शख्स

घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज सामने आ रहे हैं। अब तक की फुटेज के अनुसार ब्लास्ट में जिस i20 कार का इस्तेमाल हुआ, उसे मेट्रो स्टेशन की पार्किंग से निकलते देखा गया। उस कार में काला मास्क पहने एक शख्स बैठा दिखा। पुलिस का कहना है कि कार में बैठे शख्स का नाम डॉ. मोहम्मद उमर नबी था। वह पुलवामा का रहने वाला है। सूत्रों के मुताबिक उमर ने विस्फोटकों के साथ खुद को उड़ा लिया।

उमर की मां, भाई और दोस्त हिरासत में

डॉ. मोहम्मद उमर नबी के डीएनए टेस्ट के लिए कश्मीर पुलिस ने पुलवामा में उसकी मां और दो भाई को हिरासत में ले लिया है। पुलवामा से उमर के दोस्त डॉ. सज्जाद और पिता को भी हिरासत में लिया गया।

विस्फोट में अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल

पुलिस को शुरुआती जांच से पता चला है कि विस्फोट में अमोनियम नाइट्रेट, फ्यूल और डेटोनेटर का इस्तेमाल किया गया। बता दें, यह धमाका इतना जबरदस्त था कि इसकी गूंज एक किलोमीटर दूर तक सुनाई थी। 800 मीटर दूर की इमारत पूरी हिल गई।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला