पीएम मोदी ने नीति आयोग की बैठक में रखी बात 
दिल्ली

PM मोदी ने कहा, टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो 2047 तक पूरा होगा विकसित भारत का लक्ष्य

नीति आयोग की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम एकजुट होकर काम करें तो और पहले विकसित भारत का निर्माण हो सकता है।

यतीश श्रीवास्तव

नई दिल्ली: आज सभी मुख्यमंत्रियों और केंद्र शासित राज्यों के राज्यपालों के साथ नीति आयोग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत के निर्माण पर जोर दिया। इस दौरान पीएम ने कहा कि हमारा फोकस सिर्फ इस बात पर है कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत का निर्माण का लक्ष्य जल्द से जल्द प्राप्त किया जाए। उन्होंने कहा कि हम एकजुट होकर काम करेंगे तो यह लक्ष्य और भी जल्दी पूरा होगा।

10वीं नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल की बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि हमें एक लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए कि 2047 तक भारत को विकसित बनाना है। हमारा लक्ष्य यही होना चाहिए कि हर राज्य विकसित हो, हर शहर विकसित हो, हर नगर पालिका विकसित हो और हर गांव विकसित हो। अगर हम इस दिशा में काम करेंगे तो हमें विकसित भारत बनने के लिए 2047 तक का इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा।

कार्यबल में महिलाओं को शामिल करें

पीएम मोदी ने कहा कि हमें इस तरह काम करना चाहिए कि लागू की गई नीतियां आम नागरिकों के जीवन में बदलाव लाए। जब लोग बदलाव महसूस करते हैं, तभी यह मजबूत होता है और आंदोलन में बदलता है। हमारे पास 140 करोड़ लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने का अच्छा अवसर है। हमें अपने कार्यबल में महिलाओं को शामिल करने की दिशा में काम करना चाहिए। ऐसे कानून और नीतियां बनानी चाहिए जिससे उन्हें कार्यबल में सम्मानपूर्वक शामिल किया जा सके।

टीम इंडिया की तरफ काम करना होगा

नीति आयोग के अध्यक्ष के रूप में पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र और राज्य दोनों को विकास के रास्तों पर एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि हमें टीम इंडिया की तरह काम करना होगा और यदि ऐसा हुआ तो हमें विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए वर्ष 2047 तक का इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि जब हर राज्य विकसित होगा तो पूरा देश अपने आप ही विकसित हो जाएगा।

हर राज्य में एक पर्यटन स्थल विकसित करें

पीएम ने कहा कि राज्यों को सभी सुविधाएं और बुनियादी ढांचा प्रदान कर प्रत्येक राज्य में कम से कम एक पर्यटन स्थल विकसित करना चाहिए। ऐसा करने से पड़ोसी शहर का भी पर्यटन स्थल के रूप में विकास होगा। हमें भविष्य के लिए तैयार हो रहे शहरों के विस्तार और विकास के लिए काम करना चाहिए।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा