-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Congress Leader Rahul Gandhi Will Visit Poonch In Jammu And Kashmir Today
जहां पाकिस्तानी सैनिकों ने मारे 27 निर्दोष…वहीं पहुंचेगे राहुल गांधी, मोदी सरकार पर फोड़ेंगे नया ‘बम’?
- Written By: अभिषेक सिंह
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज यानी शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ दौरे पर जाएंगे। ऑपरेशन सिंदूर के बाद यहां पाक सैनिकों की गोली बारी में 27 लोगों की जान चली गई थी।

पीएम नरेन्द्र मोदी व राहुल गांधी (डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: राहुल गांधी आज जम्मू-कश्मीर के पुंछ का दौरा करेंगे। यहां वह पाकिस्तानी गोलाबारी में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश के मुताबिक राहुल गांधी सुबह 10.30 बजे पुंछ पहुंचेंगे। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले के बाद राहुल का यह दूसरा दौरा है।
इससे पहले वह 25 अप्रैल को श्रीनगर पहुंचे थे। जहां उन्होंने सीएम उमर, एलजी और घायलों से मुलाकात की थी। गौरतलब है कि पहलगाम की बैसरन घाटी में 22 अप्रैल की दोपहर आतंकियों ने पर्यटकों पर फायरिंग की थी। हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी। 10 से ज्यादा घायल हुए थे।
भारत का आतंक पर बड़ा प्रहार
इसके बाद भारतीय वायुसेना ने 6 और 7 मई 2025 की दरम्यानी रात को ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। जिसमें पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले किए गए थे। इन हमलो में लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन के 100 आतंकी मारे गए थे।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव: जिले में धारा 163 लागू, एसपी और एसडीओपी सहित 8 पुलिसकर्मी घायल; 250 कार्यकर्ता नजरबंद
आतंकियों की अब खैर नहीं! भारत और न्यूजीलैंड ने मिलाया हाथ, साइबर सुरक्षा पर भी बड़ा फैसला
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा के समर्थक ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, NH-44 पर लगा जाम
भारत और न्यूजीलैंड के बीच बड़ा ऐलान! पीएम मोदी-लक्सन बैठक में FTA पर लगी मुहर, जानिए पूरी डील
पुंछ के पीड़ितों से मिलेंगे राहुल
इस हमले के बाद पाकिस्तान ने सीमा पार से भारी गोलाबारी की। पाकिस्तान की गोलाबारी, मिसाइल और ड्रोन हमलों में 27 लोग मारे गए और 70 से अधिक लोग घायल हुए। आज राहुल गांधी इन लोगों के परिवारों से मिल सकते हैं। दूसरी तरफ उनके इस दौरे ने बीजेपी की टेंशन बढ़ाई हुई है कि वह पुंछ से या वहां से लौटने के बाद कौन सा नया ‘बम’ फोड़ेंगे!
राहुल गांधी ने पूछे तीखे सवाल
राहुल गांधी ने विदेश मंत्री जयशंकर से 4 सवाल पूछे और कहा कि भारत की विदेश नीति बर्बाद हो गई है। 23 मई को राहुल गांधी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से 3 सवाल पूछे। राहुल ने एक्स पर लिखा- क्या जेजे (जयशंकर जी) बताएंगे कि भारत को पाकिस्तान से क्यों जोड़ा गया है? पाकिस्तान की निंदा करने में एक भी देश ने हमारा साथ क्यों नहीं दिया? ट्रंप से किसने भारत और पाकिस्तान के बीच “मध्यस्थता” करने को कहा?
कश्मीर पहुंचे टीएमसी सांसद
राहुल गांधी से पहले तृणमूल कांग्रेस के 5 सांसद सांसद डेरेक ओ ब्रायन, सागरिका घोष, मोहम्मद नदीमुल हक, पश्चिम बंगाल के मंत्री मानस भुनिया और पूर्व सांसद ममता ठाकुर 3 दिन तक पुंछ-राजौरी के दौरे पर रहे। यहां उन्होंने पाकिस्तानी गोलाबारी से प्रभावित इलाकों का दौरा किया और घायलों और मृतकों के परिवारों से मुलाकात की।
उमर अब्दुल्ला पर भाजपा का तीखा हमला, कहा- ISI को खुश करने वाली राजनीति कर रहे
सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि हम प्यार का संदेश लेकर जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री संपर्क में रहेंगे और मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हमने जिन परिवारों से मुलाकात की है, उनको भरोसा दिलाया है कि हम उनकी पीड़ा को संसद में उठाएंगे।
उमर अब्दुल्ला ने जताया आभार
टीएमसी सदस्यों के दौरे के बाद सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मैं इस पहल के लिए टीएमसी का आभारी हूं। उनके पांच सदस्य यहां आए और सड़क मार्ग से दौरा किया। उन्होंने कहा कि टीएमसी सांसद पुंछ और राजौरी पहुंचे। यह बेहद अच्छी बात है कि वे यहां आए और लोगों की बात सुनी। उमर ने कहा कि हमें लगता है लोग मुश्किल समय में कुछ लोग हमारे साथ खड़े हैं।
Congress leader rahul gandhi will visit poonch in jammu and kashmir today
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
विकसित भारत @2047 का संकल्प: देश की तरक्की के लिए सरकार के साथ कदम से कदम मिलाएगा बजाज ग्रुप
Jul 11, 2026 | 11:05 AMदतिया उपचुनाव: जिले में धारा 163 लागू, एसपी और एसडीओपी सहित 8 पुलिसकर्मी घायल; 250 कार्यकर्ता नजरबंद
Jul 11, 2026 | 11:05 AMसंविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AMसावरकर को भारत रत्न देने के प्रस्ताव पर विधानसभा में हंगामा, बीजेपी विधायक मुनगंटीवार ने अपनी ही सरकार को घेरा
Jul 11, 2026 | 11:00 AMसुप्रीम कोर्ट में जज के सामने गाली-गलौज, फिर भी CJI सूर्यकांत ने FIR से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला
Jul 11, 2026 | 10:53 AMमहाराष्ट्र विधानसभा में मुस्लिम आरक्षण पर जबरदस्त हंगामा, अमीन पटेल और मंत्री नितेश राणे के बीच तीखी नोकझोंक
Jul 11, 2026 | 10:50 AMमहाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र खत्म, अब 7 दिसंबर से नागपुर में होगा शीतकालीन सत्र, देखें रिपोर्ट कार्ड
Jul 11, 2026 | 10:48 AMवीडियो गैलरी

गजपति महाराज ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, ISKCON की अलग तिथियों पर जताई कड़ी आपत्ति
Jul 11, 2026 | 10:31 AM
आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM













