दिल्ली में भीषण आग (सोर्स- ए.आई इमेज) 
दिल्ली

दिल्ली के एक गोदाम में लगी आग, 25 से ज्यादा दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची; कोई हताहत नहीं

Delhi Warehouse Fire: रविवार दोपहर लगभग 2:11 बजे राजधानी के चंदन होला इलाके में एग्जिबिशन का सामान रखने वाले एक गोदाम में भीषण आग लग गई। पुलिस क्षेत्र की जांच की कर रही है।

सृष्टि मौर्य

Fatehpur Massive Warehouse Blaze: नई दिल्ली के फतेहपुर बेरी के पास चंदन होला इलाके में दोपहर लगभग 2:11 बजे, एग्जिबिशन का सामान रखने वाले 2 एकड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। इस घटना के बाद आग बुझाने का ऑपरेशन शुरू किया गया और 25 से ज्यादा दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।

कई घंटों की कड़ी मशक्कत और लगातार प्रयासों के बाद दमकल कर्मियों ने आखिरकार आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग बुझाने के अभियान में कई दमकल गाड़ियों और कर्मचारियों को लगाया गया था। राहत की बात यह रही कि इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई सूचना नहीं मिली है।

इलाके में अफरातफरी मच गई

दिल्ली फायर सर्विस (DFS) ने बताया कहा कि हमें सुबह करीब 2:30 बजे एक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली, ये इलाका लगभग 5,000 वर्ग गज का है। आग बहुत भीषण थी कुल मिलाकर लगभग 30 दमकल गाड़ियां यहां पहुंची और ये मध्यम श्रेणी की आग थी कोई हताहत नहीं हुआ है। आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी, जिसके बाद स्थिति साफ हो जाएगी।

आग पर काबू पाने में हमें लगभग 8 घंटे लगे। आग चंदन होला में लगभग दो एकड़ में फैले टिन-शेड वाले गोदाम में लगी थी। इस घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई और आग की लपटें तेजी से पूरे गोदाम में फैल गईं।

हादसे के कारणों की जांच शुरू

सूचना मिलने के बाद, दिल्ली फायर सर्विस ने 25 से ज्यादा दमकल गाड़ियां मौके पर भेजीं और आग को आस-पास की इमारतों तक फैलने से रोकने के लिए बड़े पैमाने पर आग बुझाने का ऑपरेशन शुरू किया गया।अधिकारियों ने बताया कि आग बुझाने का काम कई घंटों तक चला और बाद में आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल, आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जारी हैं।

राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट मार्च का ऐलान, इससे पहले CJI ने मुलाकात से किया इनकार

Delhi CJP Protest: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा