सीमापुरी हादसा Source- Social Media
दिल्ली

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

Seemapuri Building Collapse: दिल्ली के सीमापुरी में बिल्डिंग गिरने से हड़कंप मच गया है। हादसे के बाद मौके पर राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

अर्पित शुक्ला

Delhi Building Collapse: दिल्ली के सीमापुरी में बिल्डिंग गिरने से हड़कंप मच गया है। हादसे के बाद मौके पर राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड और दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है।

खबरों के मुताबिक, ग्राउंड प्लस तीन मंजिल वाली इमारत का हिस्सा गिरा है। इमारत के मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है और बचाव टीम मलबे को हटाने में जुटी है। फिलहाल कितने लोग मलबे में फंसे हैं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। यह हादसा किस वजह से हुआ, यह भी अभी स्पष्ट नहीं है।

कब हुआ हादसा?

फायर कंट्रोल रूम को दोपहर 3:31 बजे बिल्डिंग गिरने की सूचना मिली थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गईं। फिलहाल वहां राहत और बचाव कार्य चल रहा है। प्रशासन हालात को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहा है।

सीमापुरी में चार मंजिला इमारत गिरी

दमकल विभाग ने बताया कि मलबे में कुछ लोगों के फंसे होने की सूचना मिली है। तीन मंजिला इमारत का सामने का हिस्सा अचानक गिर गया। इस घटना के बाद इलाके में भय का माहौल बन गया है। बचाव दल मलबे को हटाने और लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में लगा हुआ है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि एक बहुमंजिला इमारत गिरने के कारण सीमापुरी गोल चक्कर, डीएलएफ भोपुरा और आसपास की सड़कों पर ट्रैफिक बाधित हुआ है। पुलिस ने जनता से अनुरोध किया है कि वे हादसे वाली जगह के पास रुकने, वाहन खड़ा करने या भीड़ जमा करने से बचें, ताकि राहत और बचाव कार्य में लगे वाहनों और एंबुलेंस को मौके तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो।

घर के मालिक ने क्या बताया?

स्थानीय निवासी सलीम ने हादसे के बाद पीटीआई से बातचीत में बताया, 'यह हमारा घर था, जो अचानक गिर गया। हमने कई लोगों को बाहर निकाल लिया। मेरा दामाद अंदर फंसा था, लेकिन उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मेरी बेटी भी अंदर थी, जिसे भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दो बच्चों को भी बचा लिया गया है। हालांकि, तीन अन्य लोग अभी भी अंदर फंसे हुए हैं और क्रेन की मदद से छत हटाकर उन्हें बचाने का प्रयास किया जा रहा है।'

INDIA Alliance Protest Live: सांसदों का पैदल जंतर-मंतर मार्च; पुलिस से झड़प, कई कांग्रेसी नेता गिरफ्तार

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां