दिल्ली के ओखला फेज-1 में ऑक्सीजन सिलेंडर से भीषण धमाका, एक की मौत, 4 घायल; जानें कैसे हुआ हादसा

Delhi Oxygen Cylinder Explosion: दिल्ली के ओखला फेज-1 में ऑक्सीजन सिलेंडर उतारने के दौरान हुए भीषण धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए। पुलिस और दमकल विभाग जांच कर रहे हैं।
Delhi Oxygen Cylinder Explosion
दिल्ली ऑक्सीजन सिलेंडर विस्फोटसोर्स-सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Delhi Okhla Oxygen Cylinder Blast: दिल्ली के ओखला फेज-1 में बुधवार सुबह एक ऑक्सीजन सिलेंडर की दुकान के पास हुए भीषण धमाके से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस फिलहाल सिलेंडर धमाके के कारणों की जांच कर रही है।

कैसे हुआ हादसा?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दिल्ली के ओखला फेज-1 स्थित सामुदायिक भवन के सामने ऑक्सीजन सिलेंडर गोदाम के पास ट्रक से ऑक्सीजन सिलेंडर उतारने के दौरान यह विस्फोट हुआ।

धमाका इतना भयानक था कि दूर-दूर तक इसके धमाके की आवाज गूंज सुनाई दी। वहीं आसपास की जितनी भी फैक्ट्रियां मौजूद थी उन सभी के शीशे टूट कर गिर गए।

दमकल की टीम ने शुरू किया राहत अभियान

सुबह 10:47 बजे दमकल विभाग को ऑक्सीजन सिलेंडर फटने की घटना की सूचना मिली, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। पुलिस और दमकल विभाग हादसे के कारणों की जांच में जुटे हैं।

धमाके के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

सिलेंडर ब्लास्ट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचीं। ऑक्सीजन सिलेंडर फटने के दौरान एक मौजूद पास खड़ा एक व्यक्ति लगभग 50 से 100 मीटर दूर जाकर गिरा।

तो वहीं विस्फोट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ, जबकि चार अन्य को सामान्य चोटें आईं। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

इलाज के दौरान हुई मौत

अस्पताल में उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। वहीं, अन्य चार घायलों का इलाज जारी है। दिल्ली पुलिस ऑक्सीजन सिलेंडर धमाके के कारणों की जांच कर रही है।

Delhi Oxygen Cylinder Explosion
सत्य निकेतन हादसे में PG ऑपरेटर सुधांशु गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में सामने आया बिल्डिंग का पूरा कनेक्शन

ऑक्सीजन सिलेंडर फटने हुआ हादसा

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह ब्लास्ट ऑक्सीजन सिलेंडर की वजह से हुआ। ऑक्सीजन सिलेंडर का उपयोग मुख्य रुप से हॅास्पिटल, नर्सिंग होम या मेडिकल होते हैं।

उन्होंने आगे बताया कि अगर इनका सही ढंग से देखभाल नहीं होता है, तो इनमें दबाव बनने से सिलेंडर फटने का खतरा बना रहता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com