ABVP ने DUSU चुनाव 2026 जीता (सोर्स- सोशल मीडिया)
दिल्ली

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

Yash Dabas DUSU President: दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (DUSU) चुनाव में ABVP ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रेसिडेंट सहित तीन मुख्य पदों पर जीत दर्ज की, दीपांशु शौकीन ने उपाध्यक्ष पद जीता।

अक्षय साहू

DUSU Election Result 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (DUSU) चुनाव 2026 में ABVP ने तीन अहम पदों पर जीत हासिल की है। वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन को जीत मिली है। यश डबास NUSI के विजय शंकर मीणा को 1,044 वोटों से हराकर दिल्ली यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष बने।

DUSU चुनाव के चार सेंट्रल पैनल पदों के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के लिए के लिए 18 सितंबर को मतदान हुए थे। आधिकारिक बयान के मुताबिक, शुक्रवार को हुए मतदान में करीब 39.77 फीसदी वोट पड़े थे। वहीं आज नॉर्थ कैंपस स्थित यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स स्टेडियम में वोटों की गिनती हुई। जहां ABVP ने तीन अहम पदों अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पर जीत हासिल करते हुए चुनाव को अपने नाम किया।

DUSU पर ABVP का कब्जा

दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन 2026 चुनाव में ABVP ने एक तरफा जीत हासिल की है। ABVP ने DUSU के चार सेंट्रल पैनल पदों अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव जीत कर अपना परचम लहराया है। यश डबास ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष पद के लिए NSUI के विजय शंकर मीणा को 1,044 वोटों से शिकस्त दी। वोटिंग में यश डबास को 22,434 वोट मिले, जबकि विजय शंकर मीणा को 21,390 मिले। हालांकि एक समय पर विजय शंकर मीणा यश डबास से करीब 2,000 वोटों से आगे चल रहे थे। 

यश डबास के अलावा रिया छावड़ी ने सचिव पद के लिए नम्रता चौधरी को 5,883 वोटों से हराया। वहीं लक्ष्यराज सिंह ने 483 वोटों से जीत हासिल कर संयुक्त सचिव पद अपने नाम किया है। 

ABVP ने जारी रखा जीत का सिलसिला

पिछले साल के चुनाव में भी ABVP ने तीन पदों पर जीत दर्ज की थी, जबकि NSUI को सिर्फ उपाध्यक्ष  का पद मिला था। उस चुनाव में ABVP के आर्यन मान ने प्रेसिडेंट, कुणाल चौधरी ने सेक्रेटरी और दीपिका झा ने जॉइंट सेक्रेटरी का पद जीता था। वहीं, NSUI ने वाइस-प्रेसिडेंट पद पर जीत हासिल की थी।

अधिकारियों के मुताबिक, इस बार चुनाव के लिए कुल 1,000 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) का इंतजाम किया गया था। इनमें से 960 मशीनों का इस्तेमाल मतदान के लिए किया गया। DUSU चुनाव में BJP समर्थित ABVP, कांग्रेस से जुड़े NSUI और AISA-SFI गठबंधन के बीच चारों सेंट्रल पैनल पदों के लिए मुकाबला हुआ।

छात्रों की आवाज बनना है मकसद: दीपांशु शौकीन  

DUSU के उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल करने वाले निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने कहा कि उनके चुनाव लड़ने का मकसद सिर्फ एक पद हासिल करना नहीं, बल्कि छात्रों की आवाज बनना है। शौकीन ने बताया कि वह पिछले पांच साल से छात्रों के बीच काम कर रहे हैं। इस दौरान उन्हें छात्रों का प्यार, समर्थन और साथ मिला है। उन्होंने कहा कि यही समर्थन उन्हें चुनाव लड़ने और छात्रों का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रेरित करता है।

शौकीन ने कहा कि ABVP और NSUI दोनों बड़े छात्र संगठन हैं और उन्होंने उपाध्यक्ष पद के लिए अपने उम्मीदवार उतारे हैं। इसके बावजूद उन्हें भरोसा है कि छात्र उनका समर्थन करेंगे और उन्हें अपना प्रतिनिधि चुनेंगे।

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी

Ravneet Bittu Detained: लुधियाना में रवनीत बिट्टू हिरासत में, CM भगवंत मान के काफिले के सामने दिखाए टमाटर-अंडे