दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव के लिए मतदान शुरु सोर्स-AI
दिल्ली

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए कैंपस में वोटिंग शुरू हो गई है। 2.75 लाख से अधिक छात्र मतदान करेंगे, जबकि ABVP, NSUI समेत अन्य छात्र संगठन मैदान में हैं।

करुणा नंद शाहवाल

DUSU Election 2026 Live Updates: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव के लिए आज कैंपस में मतदान शुरू हो गया है। 2.75 लाख से अधिक छात्र दो चरणों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 600 से ज्यादा पुलिसकर्मियों, ड्रोन, CCTV और बॉडी-वॉर्न कैमरों की निगरानी में वोटिंग कराई जा रही है। डूसू अध्यक्ष पद के लिए ABVP से यश डबास का मुकाबला NSUI के विजय शंकर मीणा से है। कुल मिलाकर, अध्यक्ष पद के लिए 25 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए 20, सचिव के लिए 24 और संयुक्त सचिव के लिए 19 उम्मीदवार मैदान में हैं। शुक्रवार को दो चरणों में मतदान कराया जाएगा। पहली चरण में सुबह 8.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण में दोपहर 3 बजे से शाम 7.30 बजे तक वोट डाले जाएंगे।

चुनाव से जुड़े हर बड़े अपडेट, मतदान प्रतिशत और नतीजों की पल-पल की जानकारी इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें...

Delhi University Election LIVE 2026: एबीवीपी करेगी क्लीन स्वीप-आर्यन मान

डूसू अध्यक्ष आर्यन मान ने मीडिया को बताया कि मतदान प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और छात्रों की प्रतिक्रिया बेहद सकारात्मक रही है। उनका कहना है कि इस वर्ष विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) 4-0 के अंतर से जीत दर्ज करेगी।

DUSU Election Deshbandhu College LIVE 2026: देशबंधु कॉलेज में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (DUSU) चुनाव के लिए राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। कालकाजी के देशबंधु कॉलेज में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, जहां चुनाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

Delhi University Election LIVE 2026: फैकल्टी ऑफ़ आर्ट्स की ओर आने -जाने वाली गाड़ियों की पुलिस कर रही जांच

दिल्ली फैकल्टी ऑफ़ आर्ट्स के पास पुलिस बल तैनात किया गया है और बैरिकेड्स लगाए गए हैं। दिल्ली पुलिस फैकल्टी ऑफ़ आर्ट्स की ओर जाने वाले रास्ते पर गाड़ियों की जांच कर रही है, जहां आज DUSU चुनाव हो रहे हैं।

Delhi University Election LIVE: कड़ी सुरक्षा के बीच डूसू चुनाव, सुबह 8:30 बजे से वोटिंग शुरू

दिल्ली DCP नॉर्थ निहारिका भट्ट ने कहा DUSU चुनाव के लिए आज वोटिंग का दिन है, इसके लिए पुलिस ने पुख्ता इंतज़ाम किए हैं। हमारे पास नॉर्थ पुलिस से पर्याप्त लोकल पुलिस बल मौजूद है। ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस भी तैनात की गई है। दिल्ली पुलिस और बाहरी फोर्स मिलाकर लगभग 1500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

DUSU Voting Live: पहली शिफ्ट में मतदान सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा

अतिरिक्त DCP पुखराज के गुप्ता ने कहा आज DUSU का चुनाव है। पहली शिफ्ट में चुनाव का समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक है और दूसरी शिफ्ट में दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 7:30 बजे तक है। इसके लिए दिल्ली पुलिस ने अपने नॉर्थ कैंपस में सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। हर कॉलेज के गेट पर पिकेट और बैरिकेडिंग की गई है। हमने कुछ स्थानों पर वाहन-मुक्त क्षेत्र बनाया है ताकि बच्चों को आने-जाने में कोई परेशानी न हो।

DUSU Election 2026 LIVE: DUSU छात्र संघ चुनाव के लिए कैंपस में 8.30 बजे वोटिंग होगी शुरू

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव के लिए आज कैंपस में मतदान 8.30 बजे शुरु हो जाएगा । 2.75 लाख से अधिक छात्र दो चरणों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Air India Express: पोस्ट-फ्लाइट ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में 35 मिनट की देरी, 8 क्रू मेंबर्स सस्पेंड

DUSU Voting 2026: आज DU में मतदान, ABVP-NSUI के बीच सीधा मुकाबला, 2.75 लाख छात्र चुनेंगे नया छात्र संघ

Weather Alert: पहाड़ों पर समय से पहले बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश-बाढ़, यूपी समेत कई राज्यों में अलर्ट

UGC NET June 2026: इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड

iPhone 18 Pro खरीदने के लिए दिल्ली-मुंबई में लगी होड़, रात से ही एप्पल स्टोर के बाहर लाइन में खड़े रहे लोग