पीएम मोदी को भगवान शिव की तस्वीर भेंट करते उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व उनका परिवार (सोर्स: एक्स@mieknathshinde) 
दिल्ली

शाह के बाद पीएम मोदी से शिंदे की बैक-टू-बैक मीटिंग, सियासी गलियारों में मची हलचल

Eknath Shinde Delhi Vsit: महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाओं के बीच उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

आकाश मसने

Deputy Chief Minister Eknath Shinde Met PM Modi: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने संसद के मानसून सत्र के अवसर पर दिल्ली दौरे पर हैं। महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाओं के बीच एक महीने के भीतर यह उनका तीसरा दौरा है। बुधवार को पहले शिंदे ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। इसके बाद महाराष्ट्र की राजनीति में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने पीएम को शॉल, पुष्पगुच्छ और भगवान शिव की एक छवि भेंट की। भगवान शिव की तस्वीर भेंट करने के पीछे क्या वजह है? इसे लेकर सियासी पंडित कयास लगा रहे हैं। हालांकि इस बारे में शिंदे ने भी जवाब दिया है।

पीएम से मुलाकात पर क्या बोले शिंदे?

शिंदे ने इस मुलाकात के बारे बताते हुए कहा कि यह भेंट खास तौर पर उस 'ऑपरेशन महादेव' की सफलता के सम्मान में थी, जिसे भारतीय सशस्त्र बलों ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अंजाम दिया। इस ऑपरेशन के तहत पहलगाम हमले के जिम्मेदार आतंकियों को मार गिराया था।

सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की

उपमुख्यमंत्री शिंदे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में लिखा कि "आज मुझे प्रधानमंत्री मोदी से परिवार सहित शिष्टाचार भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर मैंने उन्हें शॉल और फूलों का गुलदस्ता भेंट किया तथा भगवान शिवशंकर की एक तस्वीर भी भेंट की।"

शिंदे और पीएम मोदी के बीच कई मुद्दों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री शिंदे ने यह भी बताया कि बैठक के दौरान केंद्र और राज्य सरकारों से संबंधित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही, उन्होंने इस मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री के साथ पुरानी यादें भी ताजा कीं। मुलाकात के दौरान शिंदे के साथ उनके बेटे और सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे, पत्नी लता शिंदे और पुत्रवधू वृषाली श्रीकांत शिंदे भी उपस्थित थीं।

डिप्टी सीएम शिंदे ने बताया कि शिवसेना और भाजपा का गठबंधन, जो एनडीए के गठन से पहले बना था, इस साल 25 वर्ष पूरे कर चुका है। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के साथ इस दीर्घकालिक राजनीतिक साझेदारी की पुरानी यादों को साझा किया।

शिंदे ने प्रधानमंत्री मोदी से हुई इस मुलाकात को बेहद प्रेरणादायक बताया और कहा कि इस तरह की चर्चाएं नीति निर्धारण और दोनों सरकारों के बीच बेहतर समन्वय की दिशा में सहायक होती हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला