दिल्ली पुलिस सोर्स- IANS
दिल्ली

ड्रग्स रैकेट का खतरनाक खेल बेनकाब! दिल्ली में कार्रवाई के दौरान 50 करोड़ रुपये की हीरोइन जब्त, 4 तस्कर दबोचे

Anti Narcotics Action: दिल्ली के रोहिणी में ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। दिल्ली पुलिस की कार्रवाई में 50 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद किया गया। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है

नितिन कुमार राय

Delhi Police Action: दिल्ली पुलिस ने रोहिणी जिले में एक अंतर-राज्यीय हेरोइन सप्लाई और मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में लगभग 50 करोड़ रुपये की हेरोइन और अन्य प्रतिबंधित सामान बरामद किया गया है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, इस नेटवर्क में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश

यह कार्रवाई रोहिणी जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने की है। रोहिणी के डीसीपी शशांक जायसवाल के नेतृत्व में स्पेशल स्टाफ इंस्पेक्टर संदीप गोदारा की टीम ने पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कुल 7.076 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसमें 6.275 किलोग्राम ताजी बनी हुई हेरोइन शामिल है। पुलिस के अनुसार, बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कीमत लगभग 50 करोड़ रुपये आंकी गई है।

दिल्ली से लखनऊ तक कार्रवाई

इस ऑपरेशन के दौरान सप्लाई चेन के अलग-अलग चरणों से हेरोइन बरामद की गई। साथ ही, उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक जगह से गैर-कानूनी तरीके से हेरोइन बनाने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल और उपकरण भी जब्त किए गए।

खबरें अपडेट की जा रही हैं...

उत्तराखंड में कांग्रेस ने दिए यात्रा रोकने के निर्देश, रावत अपने कार्यक्रम पर अड़े, कहा- राज्य में बदलाव जरूरी

World Habitat Day: आदर्श शहर के क्या होने चाहिए लक्षण? संयुक्त राष्ट्र की लोगों को सलाह, 40 साल हुए पूरे

फेस्टिवल के दौरान स्ट्रीट वेंडर के साथ नहीं होगी मनमानी, NHRC ने सभी राज्यों और यूटी को दिए निर्देश

दिल्ली में केंद्र का बड़ा प्लान, AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, CJP को दिया फुल सपोर्ट

शिवपुरी में होती थी ड्रग्स की प्रोसेसिंग, मास्टरमाइंड नवप्रीत तुर्की से डिपोर्ट; ऐसे चलता था नेटवर्क