दिल्ली पुलिस पर हमला सौजन्य-एक्स
दिल्ली

दिल्ली में खाकी पर हमला, गाड़ी के मालिक ने आंखों में फेंकी लाल मिर्च, पुलिसकर्मियों पर बरसाए डंडे, देखें VIDEO

Delhi Police Attack: दिल्ली के भलस्वा डेयरी में गाड़ी जब्त करने पर पुलिसकर्मियों पर हमला हुआ। आरोपियों ने आंखों में मिर्च पाउडर डाला और ईंट-डंडों से पिटाई की।

प्रिया जैस

Bhalswa Dairy Attack on Delhi Police: दिल्ली के से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें दिल्ली पुलिस की लोग पिटाई करते नजर आ रहे है। यह चौंकाने वाला मामला दिल्ली की भलस्वा डेयरी से सामने आया है, जहां ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार की बताई जा रही है। शनिवार को दिल्ली पुलिस नियमित रूप से पेट्रोलिंग कर रहे थे। पेट्रोलिंग के बीच उन्होंने एक गाड़ी की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान उन्होंने एक गाड़ी जब्त की थी।

दिल्ली पुलिस पर हमला

जैसे ही दिल्ली पुलिस ने गाड़ी को जब्त किया, तभी गाड़ी के मालिक समेत लोगों के एक समूह ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने पुलिस की आंखों में लाल मिर्ची झोंक दी और फिर उन पर जमकर लाठियां बरसाई। बताया जा रहा है कि उन पर ईंट और डंडों से भी हमला किया गया।

पुलिस ने 17 साल के नाबालिग को पकड़ा

देखते-ही-देखते सोशल मीडिया पर इस मामले का वीडियो वायरल हो गया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्थानीय लोगों की मदद से 17 वर्षीय एक नाबालिग को पकड़ा है। मारपीट के बाद अन्य आरोपी फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, मुख्य फरार आरोपी की पहचान सुनील उर्फ पंकज के रूप में हुई है।

आरोपियों में पहले से 5 अपराधिक मामले दर्ज

पुलिस के अनुसार, सुनील के खिलाफ पहले से 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन मामलों में NDPS के 2 मामले भी शामिल हैं। बाकी आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज

सभी आरोपियों को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस की टीम अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इसके लिए अलग से टीम बनाई गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान कर रही है। इसके अलावा पकड़े गए नाबालिग लड़के को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

क्यों जब्त की गई थी बाइक?

दिल्ली पुलिस ने बिना वैध दस्तावेज वाली एक मोटरसाइकिल को जब्त कर थाने में जमा कर लिया। दोपहर करीब 3:30 बजे बाइक मालिक और उसके परिवार के कुछ लोग पुलिसकर्मियों की कार्रवाई का विरोध करने पहुंचे थे।

राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट मार्च का ऐलान, इससे पहले CJI ने मुलाकात से किया इनकार

Delhi CJP Protest: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा