दिल्ली के करोल बाग में बिल्डिंग गिरने से एक की मौत IANS
दिल्ली

दिल्ली के करोल बाग में बड़ा हादसा, बिल्डिंग गिरने से मलबे में दबे लोग, एक की मौत

Delhi Building Collapse: राजधानी दिल्ली के करोल बाग में एक बिल्डिंग गिरने से हादसा हो गया है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत की भी खबर है।

अर्पित शुक्ला

Delhi Karol Bagh Building Collapse: दिल्ली के करोल बाग इलाके में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। प्यारे लाल रोड पर ज्वेलर्स की दुकान के पास एक पुरानी इमारत का हिस्सा अचानक ढह गया। हादसा दोपहर करीब 12 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि इमारत में रिपेयरिंग और डेमोलिशन का काम चल रहा था।

हादसे के दौरान तीन लोग मलबे के नीचे दब गए। इनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस-फायर टीम

घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत और बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया।

दिल्ली फायर सर्विस के डिवीजनल ऑफिसर गोपाल मीना ने बताया कि प्यारे लाल रोड पर हादसे की सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों और राहत टीम की मदद से दो-तीन घायलों को पहले ही मलबे से बाहर निकालकर जीवनमाला अस्पताल भेजा जा चुका था।

दमकल विभाग की टीमें मौके पर मौजूद रहीं और मलबे में आगे भी किसी व्यक्ति के फंसे होने की आशंका को देखते हुए तलाश और बचाव अभियान चलाया।

जर्जर हालत में थी पुरानी इमारत

अधिकारियों के मुताबिक, जिस इमारत का हिस्सा गिरा, वह काफी पुरानी और जर्जर हालत में थी। बताया जा रहा है कि वहां मरम्मत और डेमोलिशन का काम चल रहा था। इसी दौरान इमारत का एक हिस्सा अचानक ढह गया।

फिलहाल दिल्ली पुलिस और प्रशासन की टीमें हादसे की जांच कर रही हैं। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि इमारत का हिस्सा गिरने की वास्तविक वजह क्या थी और निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं।

INDIA Alliance Protest Live: जंतर-मंतर पर सियासी रण; पुलिस हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां