राजधानी दिल्ली में विजिबिलिटी गायब 
दिल्ली

डेंजर जोन में राजधानी! दिल्ली में सांस लेना हुआ मुश्किल, विजिबिलिटी गायब, तीन दिनों का अलर्ट जारी

Delhi AQI Today: दिल्ली में घने कोहरे और प्रदूषण के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है, कई इलाकों में विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक सतर्क रहने की सलाह दी है।

अर्पित शुक्ला

Delhi Air Pollution:  देश के ज्यादातर उत्तरी इलाके इस वक्त घने कोहरे की चपेट में हैं, और अगर कोई सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है तो वह है राजधानी दिल्ली। दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में हालात बेहद खराब हो गए हैं। आलम ये है कि घने कोहरे और बढ़ते प्रदूषण के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक घना कोहरा छाया रहेगा और कई इलाकों में विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम दर्ज की गई है। इसका सीधा असर सड़क, रेल, और हवाई यातायात के साथ-साथ आम जनजीवन पर पड़ रहा है।

कोहरे का कारण और येलो अलर्ट

दिल्ली-NCR में 19 दिसंबर की सुबह घना कोहरा छाया हुआ था, खासकर पालम और सफदरजंग जैसे इलाकों में दृश्यता बेहद कम थी। मौसम विभाग ने सुबह 5 बजे से 8 बजे तक अत्यधिक सतर्कता बरतने की सलाह दी है, जिससे दुर्घटनाओं से बचा जा सके। पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में कोहरे के साथ प्रदूषण की चादर बनी रही। मौसम विभाग ने 19 दिसंबर के साथ-साथ 21 और 22 दिसंबर के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, कोहरे की तीव्रता सुबह और देर रात ज्यादा बनी रह सकती है।

दिल्ली का सबसे ठंडा दिन

दिल्ली में 18 दिसंबर को इस सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.1 डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस था। 17 दिसंबर के मुकाबले अधिकतम तापमान में चार डिग्री से अधिक की गिरावट आई है।

प्रदूषण की स्थिति

19 दिसंबर को दिल्ली का प्रदूषण स्तर गंभीर बना रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, राजधानी का AQI 346 दर्ज किया गया। दिल्ली के 14 इलाकों में AQI 400 से ऊपर पहुंच गया, जिससे हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। पटपड़गंज में AQI 470 रिकॉर्ड की गई। बता दें कि दिल्ली में चल रही धीमी हवा और घना कोहरा प्रदूषण को और गंभीर बना रहे हैं।

आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब से हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश होते हुए बिहार तक घने कोहरे की परत फैली हुई है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में प्रदूषण का स्तर फिलहाल ऊंचा बना रहेगा। अगले दो से तीन दिनों तक प्रदूषण से राहत की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक, 20 से 22 दिसंबर के बीच एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो सकता है। इसके चलते पहाड़ी इलाकों में बारिश और उत्तर हरियाणा, पंजाब व राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। दिल्ली में बादल छाए रहने की उम्मीद है, और 22 दिसंबर के बाद तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा सकती है।

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं