सांकेतिक फोटो  सोर्स- AI
दिल्ली

18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी को तैयार दिल्ली, LG तरनजीत सिंह संधू ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

BRICS Summit: 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 की मेजबानी के लिए दिल्ली पूरी तरह तैयार है। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने समीक्षा बैठक में सुरक्षा, ट्रैफिक और अस्पताल की तैयारियों के सख्त निर्देश दिए।

अनन्या तिवारी

18th BRICS Summit Delhi: आगामी ब्रिक्स समिट 2026 के लिए तैयारियों पर समीक्षा बैठक की गई। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा गया, 'आगामी ब्रिक्स समिट 2026 के लिए दिल्ली की तैयारियों पर एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। राष्ट्रीय विजन और प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए, समिट के लिए दिल्ली को चुने जाने के महत्व और सभी स्तरों पर अलग-अलग एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल और समय पर काम पूरा करने पर जोर दिया।'

ट्रैफिक और सुरक्षा की तैयारियां तेज

उन्होंने आगे लिखा, 'सभी संबंधित विभागों और एजेंसियों को निर्देश दिया गया कि वे मुख्य जगहों और आने-जाने के रास्तों पर सुचारू ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था, शहर के रखरखाव और आपातकालीन चिकित्सा तैयारियों को सुनिश्चित करें। 'अतिथि देवो भव:' की हमारी सदियों पुरानी परंपरा के अनुरूप, दिल्ली आने वाले सभी प्रतिनिधियों का व्यवस्थित, सुरक्षित और गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है।'

12-13 सितंबर को नई दिल्ली में होगा ब्रिक्स शिखर सम्मेलन

भारत, 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की अगुवाई करेगा। यह सम्मेलन नई दिल्ली में 12-13 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। भारत चौथी बार ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करने वाला है। ब्रिक्स बैठक में इस बार प्रमुख विषय आर्थिक सहयोग, वैश्विक शासन सुधार, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार और सतत विकास हैं।

एनडीएमसी ने भी तैयारियों को लेकर जताई प्रतिबद्धता

बता दें कि 15 अगस्त को नई दिल्ली नगर परिषद (एनडीएमसी) के अध्यक्ष मनोज कुमार द्विवेदी ने एनडीएमसी टीम से आगामी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए उसी प्रतिबद्धता, व्यावसायिकता और तैयारी के साथ तैयार रहने का आह्वान किया था।

ब्रिक्स देशों के बीच सहयोग पर जोर

18 अगस्त को मुंबई में ब्राजील के कॉन्सल जनरल, जोस मौरो दा फोंसेका कोस्टा कौटो ने कहा था, 'मुझे लगता है कि ब्रिक्स देशों के शीर्ष सरकारी अधिकारियों के बीच होने वाली इस नियमित बैठक की सबसे दिलचस्प बात यह है कि हमें यूरोपीय या पश्चिमी देशों के दखल के बिना आपस में निजी तौर पर मिलने का मौका मिलता है।'

कोस्टा कौटो ने कहा था, 'इससे हम दुनिया को बेहतर बनाने, अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के कामकाज को सुधारने, अपने जंगलों और जल-संसाधनों को बचाने और हम विकासशील देशों के बीच व्यापार को बेहतर बनाने जैसे मुद्दों पर दिलचस्प विचार साझा कर सकते हैं।'

-IANS

दुनिया में महंगा ईंधन, भारत में कैसे थमी कीमतों की रफ्तार? हरदीप सिंह पुरी ने बताई वजह

Rajasthan Panchayat Election Result 2026: 419 पंचायत समितियों में 275 में कांग्रेस जीती, भाजपा को सिर्फ 63

गुरपतवंत सिंह पन्नू हत्या साजिश मामले में निखिल गुप्ता दोषी करार, अमेरिकी अदालत ने सुनाई 235 महीने की सजा

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत, राहुल गांधी बोले- गांवों ने बीजेपी को जवाब दे दिया

मुंबई में जुटेंगे 60 देशों के 4,000 से अधिक हिंदू प्रतिनिधि, 18-20 दिसंबर तक होगा वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस 2026