पुणे में शुरू हुई 7वीं ब्रिक्स ICT कार्य समूह की बैठक: AI, फ्यूचर नेटवर्क और उद्योग 4.0 पर हुआ मंथन

Pune Civic News: पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी कार्य समूह की बैठक शुरू हुई। दूरसंचार सचिव अमित अग्रवाल ने इसका उद्घाटन किया। बैठक में एआई और नेक्स्ट-जनरेशन नेटवर्क पर चर्चा की गई।
7th BRICS ICT Working Group Meeting Begins in Pune: AI, Future Networks, and Industry
पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी कार्य समूह की बैठकसोर्स- X
Published on: 
Updated on: 

BRICS ICT Working Group Pune: भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से 7वीं ब्रिक्स आईसीटी कार्य समूह बैठक सोमवार को पुणे में शुरू हुई।

बैठक में ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), अगली पीढ़ी की संचार प्रौद्योगिकियों, इंडस्ट्री 4.0 में इंटरनेट अनुप्रयोगों, इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड (ईएमएफ) एक्सपोजर और डिजिटल इकोसिस्टम के एकीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

दूरसंचार विभाग के सचिव अमित अग्रवाल ने बैठक का उद्घाटन करते हुए भारत की अध्यक्षता के तहत आईसीटी ट्रैक की थीम 'इनोवेट, कोऑपरेट एंड ट्रांसफॉर्म (आईसीटी) फॉर ए रेजिलिएंट फ्यूचर' पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह बैठक ब्रिक्स देशों के बीच सहयोगात्मक प्रक्रिया को और आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर है।

भारत की अध्यक्षता शुरू होने के बाद विभिन्न कार्य समूह बैठकों, विषयगत वेबिनार, कॉन्सेप्ट नोट्स पर चर्चा और विशेषज्ञों तथा अधिकारियों के बीच नियमित संवाद के माध्यम से साझा प्राथमिकताओं को आकार दिया गया है।

7th BRICS ICT Working Group Meeting Begins in Pune: AI, Future Networks, and Industry
ठाणे में बढ़ेगा प्रॉपर्टी टैक्स का बोझ, रेजिडेंशियल पर 12% और नॉन-रेजिडेंशियल पर 20% बढ़ोतरी मंजूर

फ्यूचर नेटवर्क पर भी चर्चा

बैठक के दौरान ब्रिक्स इंस्टीट्यूट ऑफ फ्यूचर नेटवर्क्स की परिषद की बैठक भी हुई। इसमें विभिन्न देशों की राष्ट्रीय शाखाओं की गतिविधियों की समीक्षा की गई। साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेस, नेक्स्ट-जेनरेशन कम्युनिकेशन, इंडस्ट्री 4.0 में इंटरनेट के इस्तेमाल और इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड एक्सपोजर से संबंधित अध्ययन समूहों की प्रगति पर भी विचार-विमर्श किया गया, कार्य समूह ने भारत की अध्यक्षता के तहत तय किए गए 'इश्यूज नोट' की प्राथमिकताओं और प्रत्येक विषय से जुड़े चर्चा बिदुओं पर विचार किया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com