अरविंद केजरीवाल (सोर्स- IANS) 
दिल्ली

ट्रम्प को खुश करने के लिए E20 थोप रहे मोदी...केजरीवाल का बड़ा आरोप, लोगों से पेट्रोल गाड़ियां न खरीदने की अपील

National Townhall Against E20: दिल्ली में नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट ई-20 कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल ने E20 पेट्रोल पर PM मोदी पर ट्रम्प को खुश करने और देश में जबर्दस्ती थोपने का आरोप लगाया है।

अमन मौर्या

Arvind Kejriwal statement On Ethanol Policy: आम आदमी पार्टी ने E-20 पेट्रोल के मुद्दे पर शनिवार को दिल्ली में कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट ई-20 का आयोजन किया। आप के अनुसार, इस आयोजन में ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यमों से लाखों लोगों ने अपने अनुभव साझा किए और सुझाव दिए। आम आदमी पार्टी ने इस कार्यक्रम में देश भर से करीब 6 लाख लोगों के जुड़ने का दावा किया।

कार्यक्रम में आप संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत बिहार के प्रसिद्ध यूट्यूबर और जनसुराज के नेता मनीष कश्यप और प्रधानमंत्री मोदी की आवाज निकालने वाले कलाकार श्याम रंगीला जैसे लोग शामिल हुए।

PM मोदी पर लगाया जबरदस्ती इथेनॉल थोपने का आरोप

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी, ट्रम्प को खुश करने के लिए हमारे देश पर जबरदस्ती इथेनॉल थोप रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि अमेरिका इथेनॉल का उत्पादन करने वाला दुनिया का सबसे बड़ा देश है। पिछले साल भारत ने अमेरिका से 1 बिलियन लीटर इथेनॉल आयात किया था।

उन्होंने कहा कि इस साल E20 लागू होने के बाद भारत पिछले साल की तुलना में अमेरिका से 5 गुना अधिक इथेनॉल आयात करेगा। ट्रम्प को खुश करने के लिए मोदी देश की जनता को बर्बाद कर रहे हैं।

केजरीवाल की तीन मांग

कार्यक्रम के दौरान केजरीवाल ने सरकार के सामने अपनी तीन मांग रखी हैं-

  • पेट्रोल पंप पर E20 और प्योर पेट्रोल का ऑप्शन होना चाहिए
  • प्योर पेट्रोल से E20 सस्ता होना चाहिए
  • पेट्रोल का दाम 84 रुपए/लीटर से कम होना चाहिए

लोगों से की खास अपील

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मेरी देश के लोगों से अपील है कि पेट्रोल और डीजल की गाड़ियां खरीदना बंद कर दें। जब तक देश में E100 की गाड़ियां बनना शुरू न हो जाएं, गाड़ी न खरीदें। यह सरकार आपको बर्बाद कर देगी।

आगे उन्होंने कहा कि आज ‘नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E20’ से लाखों लोगों ने जुड़कर इस मुद्दे को अपना समर्थन दिया और सरकार को बता दिया कि वो E20 से कितना परेशान हैं। उन्होंने सबसे निवेदन किया कि इस मुद्दे पर अपने वीडियोज बनाकर मुझे कोलैब रिक्वेस्ट भेजिए। मैं सभी के वीडियोज अपने अकाउंट से शेयर करूंगा।

भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, खरगे ने PM मोदी को घेरा, बोले- सरकार की विदेश और व्यापार नीति बुरी तरह फेल

पीएम मोदी करेंगे सेमीकॉन इंडिया के पांचवें संस्करण का उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा

वीर सैनिकों के सम्मान में रक्षा मंत्रालय की विशेष पहल, आजीवन रेल यात्रा की सुविधा; परिवार भी उठाएंगे लाभ

बर्बाद हो जाएंगे छोटे कारोबारी, UPI चार्ज पर भड़के संजय सिंह, बोले- सरकार ने संसद में झूठ बोला

पाकिस्तान में ताक पर कोर्ट का आदेश! इमरान खान की बहनों को फिर झटका, अदियाला जेल प्रशासन ने मिलने से रोका