आतंकवादी जैसा हो रहा बर्ताव...E20 विवाद पर तहसीन पूनावाला का मौन व्रत का ऐलान, पुलिस पर लगाया नजरबंदी का आरोप

E20 Petrol Protest: E20 पेट्रोल के विरोध में तहसीन पूनावाला ने भूख हड़ताल और मौन मार्च का ऐलान किया है। पूनावाला ने दिल्ली पुलिस पर गैरकानूनी रूप से नजरबंद करने का आरोप लगाया है।
Treatment akin to that of a terrorist... Tehseen Poonawalla announces a vow of silence over the E20 controversy; accuses police of detention.
तहसीन पूनावाला (सोर्स- IANS)
Published on
Updated on

Tehseen Poonawalla House Arrest: देशभर में NEET-UG पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बाद अब E-20 पेट्रोल के विरोध में भी लोगों ने आवाज उठाना शुरू कर दिया है। इसी बीच प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता तहसीन पूनावाला ने शनिवार से भूख हड़ताल पर बैठने का ऐलान कर दिया है साथ ही मौन मार्च निकालने का भी फैसला किया है।

इस ऐलान के बाद उन्होंने दावा किया है कि दिल्ली पुलिस उनको गिरफ्तार करने के लिए उनके घर पहुंच गई है। पूनावाला ने दावा किया है दिल्ली पुलिस ने उन्हें एक अच्छा इंसान बताया, लेकिन घर से बाहर निकलने नहीं दे रही है।

पूनावाला ने लगाया नजरबंद करने का आरोप

तहसीन पूनावाला ने अपने एक्स हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए पोस्ट लिखा है। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि ऐसा लग रहा है जैसे मैं कोई आतंकवादी हूं। अपने मौन व्रत और हड़ताल के बारे में बताते हुए पूनावाला ने लिखा कि मैं तो बस मौन व्रत रखना चाहता था और एक दिन की शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक भूख हड़ताल करना चाहता था। अपने पोस्ट में उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट को भी सस्पेंड करने का दावा किया। उन्होंने कहा कि मुझे गालियां दी गईं, अब मुझे नजरबंद कर दिया गया है।

दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

तहसीन पूनावाला ने पुलिस पर गैर कानूनी रूप से नजरबंद करने का आरोप लगाते कहा कि दिल्ली पुलिस ने न सिर्फ मुझे गैर-कानूनी तौर पर नजरबंद किया है, बल्कि महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया है। इसलिए अगर मैं भागने की कोशिश करती हूं और धक्का-मुक्की होती है तो मुझ पर गंभीर आरोप लगाए जाएंगे।

नितिन गडकरी को इथेनॉल मामले से दूर करने की मांग

इथेनॉल पर बात करते हुए पूनावाला ने कहा कि हम इथेनॉल पर चर्चा क्यों नहीं कर सकते? हम बस इतना चाहते हैं कि E10 के अनुकूल गाड़ियों के लिए E10 मिले, E0 पेट्रोल की कीमतें कम हों, E20 फ्यूल पॉलिसी से जुड़े सभी दस्तावेज सार्वजनिक किए जाएं और नितिन गडकरी को इथेनॉल के मामले से दूर रखा जाए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com