अरविंद केजरीवाल (सोर्स-सोशल मीडिया) 
दिल्ली

पंजाब में ड्रग्स पर घमासान: केजरीवाल का बड़ा आरोप, गुजरात के रास्ते आ रही 70% ड्रग्स, भाजपा नेता बेच रहे नशा

Arvind Kejriwal Target BJP Drugs: APP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि राज्य में 70% ड्रग्स गुजरात के रास्ते आ रही है और इसमें BJP के नेता शामिल है।

करुणा नंद शाहवाल

Arvind Kejriwal On Punjab Drugs: पंजाब में नशे के खिलाफ भगवंत मान सरकार की सरकार के द्वारा चलाए जा रहे अभियान के बीच राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। हाल ही में नशा तस्करी के आरोप में कुछ लोगों की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गया है। तो वहीं आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि उसके पदाधिकारी पंजाब में नशा बेचते हुए पकड़े गए हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में आने वाली अधिकांश ड्रग्स गुजरात के रास्ते पहुंच रही हैं और पूर्व की सरकारों ने नशे के कारोबार को संरक्षण दिया था। वहीं आप नेताओं का कहना है कि भगवंत मान सरकार की सख्त कार्रवाई से नशा तस्करी के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार हुआ है, जिसके कारण विपक्षी दल बेचैन हैं।

केजरीवाल ने लगाया आरोप

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि आज के समय पंजाब में 70 प्रतिशत ड्रग्स गुजरात के रास्ते से होकर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि पहले पंजाब के घर-घर में चिट्टा पहुंचाया जाता था। नियमबद्धत तरीके से सरकारी संरक्षण में और सरकारी गाड़ियों में चिट्टा घर-घर बांटा जाता था।

भारतीय जनता पार्टी (BJP),अकाली-कांग्रेस पंजाब के युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने के जिम्मेदार हैं। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में भगवंत मान की सरकार आने के बाद पंजाब के होनहार युवाओं में फिर से एक बहुत अच्छे भविष्य की उम्मीद जगी है।

विधायक कुलदीप ने भाजपा पर शाधा निशाना

बता दें कि आप के वरिष्ठ नेता और कोंडली विधानसभा से विधायक कुलदीप कुमार ने भी नशे को लेकर भाजपा पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में भगवंत मान की सरकार अब विपक्षी दलों के नशे के धंधे को पंजाब में बंद कर रही है। जिससे विपक्षी दलों में इन दिनों खलबली मची हुई है।

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे