दिल्ली MCD वार्ड कमेटी चुनाव में बीजेपी ने मारी बाजी (सोर्स:-सोशल मीडिया) 
दिल्ली

दिल्ली MCD वार्ड कमेटी चुनाव में 'आप' को लगा झटका, बीजेपी ने 12 में से 7 जोन पर लहराया परचम

दिल्ली MCD वार्ड कमेटी चुनाव में बीजेपी के लिए खुशखबरी की खबर सामने आ रही है। जहां दिल्ली MCD वार्ड कमेटी चुनाव में बीजेपी ने 12 में से 7 जोन में जीत दर्ज की है और आम आदमी पार्टी सिर्फ पांच जोन में जीत दर्ज कर पाई।

शुभम पाठक

नई दिल्ली: दिल्ली MCD वार्ड कमेटी चुनाव में बीजेपी के लिए खुशखबरी की खबर सामने आ रही है। जहां दिल्ली MCD वार्ड कमेटी चुनाव में बीजेपी ने 12 में से 7 जोन में जीत दर्ज की है और आम आदमी पार्टी सिर्फ पांच जोन में जीत दर्ज कर पाई।

12 सीटों पर हुए चुनाव में 7 सीटों पर बीजेपी की जीत का असर आने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव पर देखने को मिल सकता है वहीं आम आदमी पार्टी की बात करें तो आप की सरकार 12 सीटों में केवल पांच सीटों पर जीत दर्ज कर सकी।

बीजेपी ने लहराया परचम

दिल्ली MCD वार्ड कमेटी चुनाव की 7 जोन में बीजेपी की जीत के साथ ही पार्टी को स्टैंडिंग कमेटी के लिए इन इलाकों से सात सदस्य मिल गए हैं और इसके साथ ही कमेटी का नेतृत्व बीजेपी के पास आ गया है, जिसकी निगरानी एलजी करेंगे। इनके अलावा सदन से बीजेपी के 2 सदस्य चुने गए हैं, जिससे स्टैंडिंग कमेटी में उनके कुल सदस्यों की संख्या 9 हो गई है। इसके साथ ही बात अगर आम आदमी पार्टी की करें तो भले ही आम आदमी पार्टी ने कम क्षेत्रों में जीत हासिल की हो, फिर भी वह निर्वाचन क्षेत्रों से 5 सदस्य और सदन से 3 सदस्य निर्वाचित कराने में सफल रही है। इस प्रकार स्थायी समिति में उनके कुल सदस्यों की संख्या 8 हो गई है।

जानें कौन कहा से जीता

1. केशवपुरम जोन- BJP

2. सिटी एसपी जोन- AAP

3. करोल बाग जोन- AAP

4. रोहिणी जोन- AAP

5. नजफगढ़ जोन- BJP

6. शाहदरा जोन (साउथ)- BJP

7. वेस्ट जोन- AAP

8. शाहदरा जोन (नॉर्थ)- BJP

9. साउथ जोन- AAP

10. सिविल लाइन जोन- BJP

11. सेंट्रल जोन- BJP

12. नरेला जोन- BJP

बीजेपी के लिए जीत कितनी अहम

दिल्ली MCD वार्ड कमेटी चुनाव में बीजेपी की जीत अब आम आदमी पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है, जहां पार्टी ने कई सालों के बाद नगर निगम पर कब्जा किया था और पार्टी अपना मेयर बनाने में कामयाब रही थी। दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की जीत आप के लिए संकट का विषय हो सकता है। हां ये अलग बात है कि सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी बीजेपी के लिए फायेदा का सौदा हो सकता है।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप